Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 8, 2022

मनोवैज्ञानिकी पूछताछ में पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

 मनोवैज्ञानिकी पूछताछ में पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चांपा - जिला मुख्यालय जांजगीर पुलिस को मुखबिर की सूचना पर अलग - अलग स्थानों से गैस सिलेंडर की चोरी को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो नग गैस सिलेंडर एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा है। 

            जांजगीर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया श्रीमती जलवंती राठौर निवासी मुनुंद ने थाना जांजगीर में गत 26 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम मुनुन्द के आंगनबाड़ी केंद्र से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंडेन कम्पनी का गैस सिलेण्डर चोरी कर लिया गया है ,  जिस पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 675/22 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। इसी तरह दूसरे मामले में प्रार्थी देवेश अम्बस्ट निवासी वार्ड नं. 18 रमन नगर द्वारा अपने घर से एक नग इंडेन कंपनी का गैस सिलेण्डर चोरी होने संबंधी रिपोर्ट गत 08 अक्टूबर को दर्ज कराने पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 717/22 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त दोनों प्रकरण के आरोपी एवं माल मशरूका की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि खड़पड़ी पारा में दो व्यक्ति अपने घर में चोरी का गैस सिलेण्डर छिपा के रखे हैं जिस पर दोनों संदेहियों भागवत प्रसाद उर्फ भोनू वस्त्राकार एवं शुभम उर्फ सन्नी देवांगन को तलब कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किया गया। जिनके द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर मेमोरण्डम के आधार पर उनके घर से दो नग गैस सिलेण्डर एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल प्लेटिना को बरामद किया गया। गैस सिलेंडर चोरी के आरोपी भागवत प्रसाद उर्फ भोनू वस्त्राकार (उम्र 20 वर्ष) एवं शुभम उर्फ सन्नी देवांगन (उम्र 18 वर्ष) दोनों निवासी खड़पड़ीपारा को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। उक्त चोरी के पर्दाफाश करने में निरीक्षक उमेश साहू , सउनि होलीराम भार्गव , सउनि के०के० कोसले , सउनि भरत लाल राठौर एवं थाना जांजगीर स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad