रामाटोला- ग्रामीण स्तर में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जाेन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन रामाटोला में हुआ। जिसमें रामाटोला ब्लॉक में आने वाले विभिन्न गांव द्वारा जोन स्तरीय खेलों में सम्मिलित जिसमें- धनडोंगरी, नरसिंगपुर, मानिकपुर, मोतीपुर ,हीरापुर इत्यादि गांवों की टीम उपस्थित थे।
ओलंपिक ज़ोन कार्यक्रम में रस्सी खींच,खो-खो, कबड्डी, गिल्ली डंडा, दौड़, आदि खेल का आयोजन हुआ।
जिसमें धनडोंगरी पंचायत के खिलाड़ियों का काफी दबदबा बना हुआ था। इसी प्रकार धनडोगरीं पंचायत के खिलाड़ियों द्वारा कुल 70 पदक अपने नाम किया और अपने पंचायत का नाम भी रोशन किया है।
इस कार्यक्रम में सभी ब्लाक के सरपंच सचिव एवं राजीव गांधी युवा मितान क्लब के अध्यक्ष संजय तारम, सचिव देवेंद्र सोरी, एवं सभी कार्यकर्ता व ग्रामवासि भी अधिक मात्रा में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.