Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 6, 2022

अमोरा में बड़े धूमधाम से मनाया गया गौरी रानी महापर्व

 अमोरा में बड़े धूमधाम से मनाया गया गौरी रानी महापर्व 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


जांजगीर चांपा - जिला मुख्यालय के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत आनेवाले माँ शँवरीन दाई की पावन धरा ग्राम अमोरा (महंत) में गौरी रानी का महापर्व बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तों द्वारा कई तरह के बाजे गाजे के साथ झांकियांँ निकालकर गाँव के सागर तालाब में विसर्जन किया गया।  गौरतलब है कि अनादि काल से अमोरा गांँव में नवरात्रि के प्रथम दिन से ही गौरी रानी स्थापित करने की परंपरा चली आ रही है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी नवरात्रि प्रतिपदा के दिन से यहांँ लगभग चालीस जोड़ी शिव पार्वती के प्रतीक गौरी रानी स्थापित की गई थी। जिसकी प्रतिष्ठा कर दस दिनों तक विधि विधान से पूजा अर्चना कर विभिन्न प्रकार के बाजे गाजे के साथ कुँवारी कन्याओं द्वारा गौरी रानी को सिर में धारण कर युवाओं द्वारा अस्त्र शस्त्रों का संचालन करते हुये झांकी निकालकर सागर तालाब में महाआरती के बाद विसर्जन किया गया। माँ अष्टभुजी दुर्गा समिति के संचालक जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि गौरी रानी महापर्व हमारे यहां लगभग डेढ़ सौ सालों से अनवरत मनाई जा रही है।इनकी पूजा आराधना से सुख , शांति एवं समृद्धि मिलती है। गौरी रानी का यह महापर्व चूंकि जिले के एकमात्र ग्राम अमोरा में ही मनाया जाता है इसलिये प्रदेश भर के श्रद्धालु और दर्शकगण भारी संख्या में यहांँ पहुंँचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुये गाँव में लगे मेला का भी आनंद उठाते नजर आये। इस कार्यक्रम में जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों एवं मीडियाकर्मियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं इस कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय सहित उनके स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसी तरह से जिला मुख्यालय जांजगीर बाजारपारा में भी सरोज अशोक शर्मा के यहां गौरी रानी महापर्व मनाया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad