रायपुर/2022/ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण में दिए उनके योगदान का स्मरण भी किया। गृहमंत्री साहू ने कहा कि भारत के एकीकरण में भारत रत्न सरदार पटेल का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण था। वे भारत की एकता और अखंडता के प्रमुख शिल्पकार थे। उनकी जयंती पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइये, हम सब देश की एकता, अखण्डता और प्रगति के लिए मिलकर प्रयास करें। यही उनके अमूल्य कार्यों एवं विचारों को जीवंत बनाये रखने का सबसे सशक्त माध्यम है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.