Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 9, 2022

प्रभा साहू एवं नरेंद्र वर्मा जनपद उपाध्यक्ष ने किया शीतला माता मंदिर का लोकार्पण


    डोंगरगढ़- हरणसिंघी  गांव की प्रथम आराध्या देवी मां शीतला जिनकी आशीर्वाद से गांव में सुख समृद्धि , उत्तम स्वास्थ एवं धन धान्य से परिपूर्ण होती है ऐसी मां शीतला की मंदिर बनाने हेतु डोंगरगढ़ विकासखंड के हरणसिंधी के समस्त ग्राम वासियों द्वारा जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू एवं जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा से की गई थी ।जिसे संज्ञान में लेते हुए एवं माता रानी की  कृपा से  दोनों ही जनप्रतिनिधि माननीय जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज भाई जी के आशीर्वाद से स्वीकृति प्रदान कर  मां शीतला मंदिर का निर्माण  किया गया ।जिसका आज समस्त ग्राम वासियों के साथ धूमधाम से शीतला माता मंदिर का लोकार्पण किया गया  ।

साथ ही ग्राम वासियों द्वारा गांव के समुदायिक तालाब में महिला घाट निर्माण हेतु मांग की गई जिसे पूरा कर आज महिला घाट निर्माण हेतु  2  लाख रू की राशि स्वीकृति प्रदान कर भूमि पूजन  का कार्य किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष  मान.नवाज भाई जी अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू जी राजनंदगांव , नरेंद्र वर्मा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डोंगरगढ़, मनोज सिन्हा जनपद सदस्य डोंगरगढ़ बलेश्वर नेताम युवा कांग्रेस विधानसभा डोंगरगांव उपाध्यक्ष, शिशुपाल कंवर जी सरपंच ग्राम पंचायत हरणसिंघी, पूनम साहू उपसरपंच ,जीवन कौशल जी ग्राम पटेल कीर्तन कंवर जी ग्राम प्रमुख चेतन कौशल ग्राम प्रमुख, दिलीप कदम ग्राम प्रमुख, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य युवा सरस्वती उत्सव समिति के सभी सदस्य एवं ग्राम वासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।



सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad