राजनांदगांव
महतारी एक्सप्रेस के एल बी नगर वापस आने से
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा खुशहाली मनाई और स्वागत किया
एल बी नगर - 14 माह पहले एल बी
नगर अस्पताल से बंद करके जिस महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस 102 को मानपुर मोहला भेज दिया गया था, जिसे 15 दिनों में वापस लाए नहीं तो आंदोलन की चेतावनी कर 7 अक्टूबर को दिया था
और देखिए आंदोलन का डर और जनता के ताकत का नतीजा मात्र 10 दिनों के अंदर 17 अक्टूबर को शाम 05 बजे एल बी नगर अस्पताल पहुंचा ,जिसका स्वागत अस्पताल के स्टाफ के साथ साथ क्षेत्र के भाजपा, भाजयुमो जनप्रतिनिधियों ने किया। जो 14 माह में वापस नहीं आया था जिसके लिए विधायक और कलेक्टर सर के पास यहां के सरपंच जो ब्लाक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष हैं वह विगत एक वर्ष से जा रहे थे , यहां के डाक्टरों के द्वारा कई बार पत्राचार किया गया परंतु 102 महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस नहीं पहुंचा मात्र 10 दिन के अंदर ही महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस वापस आना यह दर्शाता है कि जब तक लोग आंदोलन नहीं करगे,जनता का डर नहीं दिखाओगे इस सरकार में कुछ नहीं होने वाला। इसके बाद एक छोटा सा प्रयास किया और माता बहनों को जो प्रसव पीड़ा के समय एंबुलेंस नहीं मिलने पर प्राइवेट गाड़ी लगाकर ले जाना पड़ता तकलीफों का सामना करना पड़ता था उससे निजात मिलेगा इनके प्रयास सफल रहा .. इसके लिए भाजपा के सभी साथी, ग्रामवासियों एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सब साथ कंधा से कंधा मिलाकर प्रयास किया गया। सभी ग्रामवासी इस महतारी एक्सप्रेस के वापस आने से खुशहाली मनाई और महतारी एक्सप्रेस का स्वागत अभिनन्दन किया गया।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.