Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 30, 2022

पहली बार नैक की ग्रेडिंग पाने की तैयारी कर रही शहर की एक मात्र शासकीय महाविद्यालय में शनिवार को राज्य स्तर से पहुंचे अधिकारियों ने महाविद्यालय की तैयारियों का जायजा लेते हुए

 खैरागढ़. पहली बार नैक की ग्रेडिंग पाने की तैयारी कर रही शहर की एक मात्र शासकीय महाविद्यालय में शनिवार को राज्य स्तर से पहुंचे अधिकारियों ने महाविद्यालय की तैयारियों का जायजा लेते हुए


नैक ग्र्रेडिंग की व्यवस्था की समीक्षा की। शनिवार सुबह से पहुंची दो सदस्यीय दल ने महाविद्यालय में सभी विभागों का प्रेजेंटेशन देखा। तैयारियाँ देखी फिर महाविद्यालय के कक्षाओं, विभागों, लैब सहित अन्य विभागों का मुआयना किया। इसके लिए महाविद्यालय प्रबंधन पिछले पखवाडे़ भर से तैयारियों में जुटा था।


नैक की टीम नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में शहर के शासकीय महाविद्यालय का दौरा करेगी। इसके लिए महाविद्यालय में की गई तैयारियों, व्यवस्था और कमियाें को देखनें राज्य स्तरीय दो सदस्यीय दल ने शनिवार को महाविद्यालय पहुंच नैक ग्रेंडिग के लिए की गई तैयारियों को परखा। रंगरोगन, कक्षाओं, महाविद्यालय में सामान्य व्यवस्था, सभी संकायों, विभागों की विभागवार समीक्षा, प्रेजेन्टेशन सहित अन्य बनाई गई सुविधाओं का अध्ययन किया। जिन विभागों संकायों में कमियां देखी उसे सप्ताह भर में सुधारने, संधारण करने, व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए।


नैक टीम से पहली बार ग्रेडिंग के लिए दावा करने वाले शासकीय महाविद्यालय में तैयारियों को लेकर महाविद्यालय प्रबंधन, जनभागीदारी समिति, शिक्षक, कर्मचारी और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं भी लगातार जुट गए हैं। रंगरोगन सहित साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था महाविद्यालय के एनएसएस के छात्रों ने बना ली है। पार्किंग स्थल सुव्यवस्थित किया गया है। महाविद्यालय के भीतरी भागों में स्वागत सहित अन्य तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया है। राज्य स्तर से आई टीम ने बेहतर तैयारियों के लिए तो प्रबंधन को सराहा। कुछ विभागों सहित प्रेजेंन्टेशन में मिली खामियाें और कमियों को दूर करने कहा ताकि पहली बार हो रहे ग्रेडिंग में खैरागढ़ महाविद्यालय को बेहतर रैकिंग हासिल हो सके


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad