*मुख्य अतिथि : जगजीत सिंह भाटिया (लक्की) पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो (छ.ग) खुज्जी विधानसभा 77*
*अध्यक्षता : सगुन बाई गंधर्व (सरपंच)*
*विशेष अतिथि : रामदयाल साहू , भगवती बाई , प्रदीप पटेल*
*खुज्जी विधानसभा के ग्राम भंडारपुर (बिसाहुटोला) में भाटिया ने कहा नवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त भंडारपुर (बिसाहुटोला) के जन जन ने कृतिमान रचा है। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासीयों ने अपना अर्थ और समय भक्ति लगाकर बहुत ही सर्वोत्तम मंदिर का निर्माण किया है। जिसमे आज श्री हनुमान जी विराज रहे है। मैं समस्त ग्राम वासियों की जितनी प्रशंसा करूं उतनी कम है। हम सभी पूर्ण निष्ठा के साथ श्री राम भक्त हनुमान जी का पूजा करते हैं। जिसका हम सब को त्वरित कल भी मिलता है ।
हनुमान जी की पूजा देश की सभी हिस्सों में होती है।ऐसा माना जाता है कि कलयुग में तत्कालिक परिणाम देने वाले वीर बजरंगबली श्री हनुमान जी है । मनुष्य के जीवन में भय और बाधा आती रहती है। तो श्री हनुमान जी के नाम का स्मरण मन में करने से सारी समस्या दूर हो जाती हैं। श्री हनुमान जी सकल गुण विधान है। हनुमान जी एक मात्र स्वरूप है।जो किसी भी कार्य में कभी असफल नहीं हुए। भक्ति और शक्ति के रूप श्री हनुमान जी । श्री हनुमान जी की भक्ति का कोई जवाब नही है ,उनसे बड़ा भक्त कोई नही है। और भक्ति के सबसे बड़े रूप है । श्री हनुमान जी नेतृत्व शक्ति और विनम्रता सारे गुण का है ।
भंडारपुर (बिसाहुटोला) में आप सभी ने श्री हनुमान जी के स्थापना पर मुझे बुलाया मान दिया उसके लिए समस्त ग्रामवासीयों का ह्रदय से आभार भगवान विक्रम बजरंगी आप सभी के जीवन से संकट को हरे। आप सभी के जीवन में सुख समृद्धि का वास हो। प्राणियों में विश्वास हो और जग का कल्याण हो। बोलो बजरंग बली की जय। उक्त कार्यक्रम में हेतराम साहू , बृजलाल , राम खिलावन ,नंदकुमार , योगेश पटेल , कुमदास , बाला राम साहू , अलख , कांति बाई यादव , डेरही बाई , बजरंग युवा समिति एवं भंडारपुर (बिसाहुटोला) के समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.