Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 30, 2022

तहसील यादव महासभा का दीपावली मिलन समारोह हुआ सम्पन

 संजू महाजन के साथ सोमेश लहरें की रिपोर्ट

तहसील यादव महासभा का दीपावली मिलन समारोह हुआ सम्पन




खैरागढ़ /किल्लापारा यादव भवन मे आयोजित कार्यक्रम की शुरूवात भगवान राधा कृष्ण जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर की गई।

इस मौके पर यादव समाज के तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने उपस्थित समाजिक बंधुओं को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली हमारा एक प्रसिद्ध त्योहार है जिसे भारत के अलावा कई अन्य देशों व समुदाय के द्वारा मनाया जाता है।

समाज के लोगों के बीच वर्तमान परिवेश पर चर्चा की। समाज के लोगों ने इस बात पर सहमति जताई कि वर्तमान परिस्थतियों में एक दूसरे की मदद से आगे बढ़ा जा सकता है। हमें एक दूसरे की मदद के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इसके अलावा अपने राजनीतिक अधिकारों को हासिल करने के लिए शक्ति प्रदर्शन भी जरूरी है। राजनीतिक दलों पर अपना अधिकार के लिए लगातार दवाब बनाना चाहिए।नवगठित खैरागढ़ छुईखदान, गंडई जिला के जिला अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए भी सहमति जताई और रूप रेखा तैयार किया गया 


एक जुटता जरूरी- समाज के उपाध्यक्ष नीलेश कुमार यादव


 इस अवसर पर नीलेश ने कहा कि समाज का व्यक्ति किसी भी विचारधार से जुड़ा हो। लेकिन सामाजिक मंच पर हमे एक जुट रहना चाहिए। उन्नति में एक दूसरे की मदद के साथ कुरीतियों का उन्मूलन करने में पीछे नहीं रहना चाहिए। समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए। मेघावी बच्चों को मदद के लिए समाज को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। बच्चिों की पढ़ाई पर जोर देना चाहिए। बच्ची पढ़ेगे- लिखेगी, तभी हमारा समाज शिक्षित होकर आगे बढ़ सकता है।

समाज के अमर यादव,बसंत यादव,नीलेश कुमार यादव ,मनोज यादव,श्यामलाल यादव,चंद्रेश यादव,झुनू यादव,विशेष उपस्थिती मे छुईखदान सर्किल, गंडई सर्किल, साल्हेवारा सर्किल,नर्मदा सर्किल,घिरघोली सर्किल,मुड़ीपार सर्किल,खादी सर्किल,ठाकुरटोला सर्किल,कुशियारी सर्किल सैकड़ो की संख्या मे यादव बंधुओ और पदाधिकारीयों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया दीपावली पर्व की सभी को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए सभी की सुख समृद्धि की कामना की और यादव समाज के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad