सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।आज दिनांक 28.10.2022 को एम व्ही एक्ट के कुल 29 प्रकरण में समन शुल्क 12,600/- रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही ।
—--
स्कूल बस चालकों को निर्धारित गति से वाहन चलाने एवं यातायात संकेतों का कढ़ाई से पालन करने दिया गया सख्त निर्देष।
––---
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बांगडे के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में हमराह स्टाप के आज दिनांक 28.10.2022 को जिले में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से अत्यधिक दुर्घटनाजन्य क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में बालोदगहन, मरकाटोला के पास यातायात पुलिस बालोद द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाकर सीट बेल्ट लगाने एवं हेलमेट लगाने की समझाईष दिया गया। चालानी कार्यवाही के दौरान स्कूली बच्चों को लाने ले जाने वाले बसों को भी आकस्मिक निरीक्षण कर हिदायत दिया गया की माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्कूल बसों के लिए जारी गाइडलाइन का अक्षरषः पालन करे साथ ही सभी स्कूल बस चालकों को निर्धारित गति से वाहन चलाने यातायात नियमों एवं संकेतो का सख्ती से पालन करने हेतु सख्त दिषा-निर्देष दिया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने एवं वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट पहनने की समझाईष के साथ-साथ यातायात नियमों उल्लंघन करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही भी किया गया है। चालानी कार्यवाही के दौरान तेज गति से वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर चलाने, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेष नहीं करने, वाहन चलाते हुए मोबाईल से बात करना एवं मोटरयान अधिनियम् के विभिन्न धाराओं के उल्लघंन करने वाले चालको के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत् निम्नानुसार चालानी कार्यवाही की गई है-
—--
01. मौके पर वाहन के कागजात पेश नहीं करना- 09 प्रकरण समन शुल्क 2700/-
02. बिना सील्ट बेल्ट वाहन चलाना- 17 प्रकरण समन शुल्क 8500/-
03. नंबर प्लेट का स्पष्ट व नियामानुसार न होना- 02 प्रकरण समन शुल्क 600/-
04. बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाना - 01 प्रकरण समन शुल्क 800/-
-----------------------------------------------
कुल प्रकरण 29 में समन शुल्क 12,600 रूपये


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.