Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 2, 2022

रीपा से ग्रामीणों को मिलेगा वृहद स्‍तर पर रोजगार और आर्थिक लाभ – विधायक छन्‍नी साहू

 



0 दो करोड़ की लागत से तैयार होने वाले रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया भूमिपूजन


राजनांदगांव। 


गांधी जयंती के अवसर पर खुज्‍जी विधायक श्रीमती छन्‍नी चंदू साहू ने आज ग्राम कांपा में 2 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का भूमिपूजन किया। नरवा-गरवा, घुरवा-बाड़ी योजना के तहत तैयार किए गए गौठानों में यह पार्क स्‍थापित किए जाने की छत्‍तीसगढ़ सरकार की महत्‍वाकांक्षी योजना है। इस पार्क से ग्रामीणों को वृहद स्‍तर पर रोजगार और आर्थिक लाभ मिल सकेगा। 


विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि, गोबर-गो मूत्र खरीदी, वर्मी कंपोस्‍ट की बिक्री, महिला समूहों को उत्‍पाद बेचने के लिए उपलब्‍ध करवाई जा रही सुविधाओं ने ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्‍यवस्‍था और आत्‍मनिर्भरता के क्षेत्र में क्रांति लाई है। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्‍व में छत्‍तीसगढ़ सरकार ने इन क्षेत्र में उल्‍लेखनीय कार्य किया है। दूरदर्शी सोच और सटीक रणनीति के साथ लागू की गई योजनाओं से ग्रामीणों को बड़ा लाभ मिल रहा है। 


उन्‍होंने कहा कि, ग्राम कांपा में तैयार हो रहा रीपा ग्रामीणों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मौजूदा समय में यहां सीमित औद्योगिक गति‍विधियां जारी है। लेकिन रीपा शुरु होने के साथ ही यह आत्‍मनिर्भर समूहों, लोगों का एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बन सकता है। गौरतलब है कि यह रुरल इंडस्ट्रियल पार्क पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है। 


भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन,प्रवक्ता राहुल तिवारी,महामंत्री चुम्मन साहू,महिला ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रिका वर्मा,जनपद सदस्य विपिन यादव,जनपद सदस्य प्रतिमा साहू,नगर अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा ,जनपद सदस्य देव पन्द्रों, जनपद सदस्य किसुन साहू, जनपद सदस्य देवारू मालेकर, ओमप्रकाश पडौती, भवभूति साहू, महेंद्र साहू, ग्राम कांपा चैती राधे जोशी, निर्मल साहू, गौतम चुरेन्द्र, रूपेश साहू ,पुरण नेताम,राजू सिन्हा,शकील कुरैशी,रोशन साहू,अमित अग्रवाल ,देवधर सिन्हा,गहिराभेड़ी सरपंच गीता बघेल,रानामटिया सरपंच गोपीराम ,लेखराम बघेल,अंजू साहू,ईश्वर साहू,टूम्मन पाल कामेश बनपेला,द्वारका प्रसाद,एसकुमार, निर्मल राम,बैशाखू राम ,दिलीप साहू,इंदल राम,तेज राम,यशवंत बोदेलकर इत्यादि उपस्थित रहें।



0 छत्‍तीसगढ़ सरकार ने नया सवेरा दिया

रविवार को विधायक श्रीमती छन्‍नी साहू अन्‍य ग्रामों में अलग-अलग आयोजनों में भी शामिल हुईं। विधानसभा क्षेत्र के गहिराभेड़ी में विधायक श्रीमती साहू ने कला मंच का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही उन्‍होंने यहां राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां भारत जोड़ो यात्रा के तहत भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं ग्राम बरबसपुर में उन्‍होंने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर आशीष प्राप्‍त किया।  ग्राम राणा मटिया में विधायक श्रीमती साहू ने पंचायत भवन का उद्घाटन किया। उन्‍होंने यहां ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, पंचायती राज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन है। उन्‍होंने ही पंचायती व्‍यवस्‍था को बढ़ावा दिया और उसे देश में लागू भी किया। उन्‍होंने कहा कि, कांग्रेस हमेशा ही दूरदर्शी सकारात्‍मक सोच के साथ आगे बढ़ती है और फैसला लेती है। मौजूदा छत्‍तीसगढ़ सरकार ने भी ग्रामीणों को अंधेरे से निकालकर एक नया सवेरा दिया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad