Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 5, 2022

एनटीपीसी कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया नवरात्रि उत्सव, डांडिया कार्यक्रम एवं पूजा-अर्चना में श्रद्धालुओं ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

 

एनटीपीसी कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया नवरात्रि उत्सव, डांडिया कार्यक्रम एवं पूजा-अर्चना में श्रद्धालुओं ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा 



ढाक की धुन और लोबान के साथ धुनुची आरती करते श्रद्धालु,जगमगाती रौशनी के बीच गरबा नृत्य करते लोग, कुछ ऐसा दृश्य एनटीपीसी कोरबा के परिसर में चल रहे नवरात्रि उत्सव में नज़र आया। नवदुर्गा दुर्गोत्सव को पूरे हर्षोल्लास से मनाने के लिए विविध रंगों से माँ दुर्गा के पंडाल को सजाया गया है तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में उत्सव के दौरान गरबा नृत्य का आयोजन किया गया है। नवरात्र में माता को रिझाने भक्तिमय गीतों पर गरबा की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है। उत्सव में महिलाओं व बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। 



इस वर्ष मंदिर परिसर एवं नवदुर्गा पंडाल को भी आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया है। पूरे दिन माँ दुर्गा के आशीर्वाद के लिए दरबार सजा रहता है। प्रतिदिन एनटीपीसी कोरबा परिसर में माँ दुर्गा की पुजा अर्चना विधिवत तरीके से की जाती है।   

इसके पश्चात डांडिया नाइट शुरू होती है जिसमे माँ दुर्गा के भक्त घेरा बनाकर गरबा करते हैं। गरबा कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए अलग अलग थीम भी रखी गई है। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए पंडाल परिसर के पास अनेकों व्यंजनो एवं अन्य चीजों के स्टाल इत्यादि भी लगाए गए हैं।  दुर्गापूजा का त्योहार पूर्ण निष्ठा, समर्पण और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे पवित्र आयोजन ऐसे वातावरण का सृजन करते हैं जो की समाज में सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना के साथ-साथ परस्पर आदर और विश्वास की भावना का संचार करते हैं।  

नवदुर्गा पूजन की शुरुआत पहले दिन कलश यात्रा और ज्योति प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात नियमित रूप से प्रतिदिन पूजा-आरती एवं पुष्पांजलि की गयी। उत्सव के दौरान जागरण, कालरात्रि दर्शन, हवन, कन्या-पूजन, खिचड़ी भोग एवं पूर्णहूती भी की गयी।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad