सिवनी। बंडोल सोमवार को सूचना मिली की पाल पेट्रोल पंप चोर गरठिया में एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल किया गया है कि सूचना मिलने पर तत्काल जिला चिकित्सालय सिवनी पहुंचकर मुर्तु राघवेन्द्र बघेल पिता जागेश्वर बघेल उम्र,19 साल निवासी ग्राम जैतपुर कला थाना लखनवाड़ा जिला सिवनी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गई जिसने बताया कि वह पाल पेट्रोल पंप चोरगलिया में काम करता है दिनांक 03/10/2022 को शाम करीब 5 बजे तीन लड़के मोटरसाइकिल से पेट्रोल भरवाने आते थे पेट्रोल भरवाने के बाद पेट्रोल के पैसों के लेन देन को लेकर तीनों लड़के गन्दी गन्दी गाली गलौज करने लगे व एक लड़के ने पास में रखे चाकू से जान से मारने की नियत से पेट में चाकू मारा यह घूम गया जिससे चाकू पुटठे में लग गया है रिपोर्ट पर थाना बडोंल धारा,294,307,323,34,भा.द.बि का पंजीबद्ध कर बिवेचना में लिया गया
पुलिस अधीक्षक सिवनी रामजी श्रीवास्तव के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्याम कुमार मरावी एसडीओपी सिवनी श्रीमती पारुल शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बंडोल उ.नि.दिलिप पंचेश्वर द्वारा तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर टीम में स.उ.नि भुजवल प्रजापति, जसवंत सिंह,आर विश्राम धुर्वे, सतीश पाल , के मामले के आरोपी अरशद शाह , पिता सलीम शाह उम्र,19 साल निवासी सूपाताल दरगाह रोड बदनपुर पहाड़ी थाना गढ़ा जिला जबलपुर को आज दिनांक 04/10/2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। तथा विधि विरूद्ध बालक को किशोर न्याय बोर्ड सिवनी में पेश किया गया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया।
सिवनी। मध्यप्रदेश से सी एन आई न्यूज के लिए जयकुमार डहेरिया की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.