आज दिनांक 02 अक्टूबर 2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान आशुतोष बागरी जी एवं अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रायसिंह नरवरिया के निर्देशन तथा महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान मानवेन्द्र कुशवाह जी द्वारा पुलिस लाईन मुरैना के कॉन्फ्रेस हॉल मे शासकीय एवं प्रायवेट स्कूल, कॉलेज एवं वाहन मालिकों / वाहन चालकों / ऑपरेटरो हेतु सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान मानवेन्द्र कुशवाह जी द्वारा चेतना अभियान के अन्तर्गत मानव दुर्व्यापार के प्रकार एवं उनकी रोकथाम के संबंध मे बस / वाहन संचालको की भूमिका को समझाया गया तथा वाहन संचालको द्वारा बढ़ चढ़ कर प्रश्नोत्तर किये गये जिनकी समस्याओं का निराकरण किया गया
तथा आरटीओ प्रभारी श्रीमती अर्चना परिहार ने उपस्थित होकर बस एवं अन्य वाहन संचालको को यातायात के नियमो के पालन के साथ साथ महिला संबंधी दुर्घटनाओ से बचाव हेतु सुझाव दिये एवं सभी बसों में परिचालिकाओं का होना आवश्यक बताया बाद महिला थाना प्रभारी निरी. मोनिका मिश्रा द्वारा वाहन संचालको को बताया गया कि आपके द्वारा छुपाया गया कोई भी अपराध आपको भी सह आरोपी तौर पर अपराधी की श्रेणी में लाता हैं एवं महिला सुरक्षा शाखा से उनि रजनी परिहार द्वारा मानव दुर्व्यापार किसे कहते है,
उसकी सीमा क्षेत्र असीम है के संबंध में बताया जाकर वाहन संचालको को जागरूक किया एवं सेमीनार के अन्त मे सभी को सुनहरे पंख मूवी दिखाई गई। बाद उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा मुरैना प्रभारी श्री मानवेन्द्र कुशवाह जी द्वारा सभी वाहन संचालको एवं स्टाफ को मानव दुर्व्यापार की रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई। उक्त सेमीनार में जिला मुरैना के करीब 120 वाहन मालिक / वाहन चालक/ ऑपरेटर / संचालक उपस्थित रहे। जिन्होने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
यान महिला सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा सचेत मिशन के निरी। मोनिका मिश्रा, उनी रजनी परिहार, प्र. आर. चालक मोहर सिंह, आर. 29 सलाम खान।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.