कांग्रेसियों ने एक स्वर में महात्मा गांधी के आदर्शो व सिंधांतो में चलने का लिए संकल्प....
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/आज 2अक्टूबर को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मरवाही में देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओ द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी नेताओ ने एक स्वर में महात्मा गांधी जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद ही आज ही अनौपचारिक रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता का भी जन्मदिन मनाया गया।आज के इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि नारायण शर्मा ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मरवाही अध्यक्ष बेचूराम अहिरेश,जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री सांसद प्रतिनिधि राकेश मसीह,जनपद पंचायत मरवाही के उपाध्यक्ष अजय राय,जिला काँग्रेस सचिव हरीश राय जी ,प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव श्रीमती बुंदकुवर सिंह ,प्रदेश युवक कांग्रेस की महासचिव सुश्री उमा पाव ,ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष नारायण श्रीवास ,कांग्रेस नेता प्रफुल्ल प्रकाश,जिला कांग्रेस सचिव राजेन्द्र ताम्रकार,महिला कांग्रेस नेत्री रेखा तिवारी,मालती वाकरे , सुमित्रा साहू,ज्योति जायसवाल मोहम्मद शमीम शेख, सुरेश कैवर्त,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.