आज झूम कर बरसे बदरा
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
रायपुर -आज राजधानी रायपुर में करीब एक से डेढ़ घंटे मूसलाधार बारिश हुई, जिसके कारण अनेक स्थानों में जलभराव की स्थिति देखने में आई।
नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा। निचली बस्तियों में पानी का जमाव होने के कारण रहवासियों को तकलीफ का सामना करना पड़ा।
दिपावली का बाजार होने के कारण दुकानदार भी परेशान रहे।
आज हुई बरसात से फसल और सब्जियां को नुक़सान पहुंचा है।
जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कलेक्ट्रेट से मेकाहारा बुढ़ापारा,और शहर के अनेक क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर आया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.