Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 29, 2022

मुख्यमंत्री को श्री विनोद तिवारी ने छत्तीसगढ़ महतारी का एलईडी पोट्रेट किया भेंट

 


सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के सदस्य श्री विनोद तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। श्री तिवारी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिए उनका आभार जताते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ महतारी का एलईडी पोट्रेट भेंट किया। 


मुख्यमंत्री से इस दौरान श्री तिवारी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के जन-जन में छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान जागा है। प्रदेश के सभी कार्यालयों में छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र अनिवार्य किया गया है। छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख तीज-त्योहारों में अवकाश दिया जा रहा है। हमारे प्रदेश के गेड़ी, भौंरा, पिट्ठुल जैसे पारम्परिक खेलों को छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन से एक नई गरिमा मिली है। मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का प्रयास रंग ला रहा है। अपनी माटी से जुड़ी पहचान के प्रति आज पूरा छत्तीसगढ़ सजग है। मुख्यमंत्री ने आकर्षक एलईडी पोट्रेट भेंट करने पर श्री विनोद तिवारी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर श्री बिज्जू बंजारे, श्री अपराजित तिवारी, श्री विकास तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad