Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 2, 2022

ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई

 ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई




दल्लीराजहरा - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज दिनांक  02/10/2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती वार्ड नं 20 गांधी चौक में मनाई गई


सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी के मूर्ति व लाल बहादुर शास्त्री जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया तिलक व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजली दी गई।




गांधी की जयंती के अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह व संतोष पाण्डेय, जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, एल्डरमेन प्रमोद तिवारी,ब्लाक उपाध्यक्ष मोहन लाल साहू,एल्डरमैन जगदीश श्रीवास, ईश्वर लाल सोनवानी, महामंत्री सुरेश ठाकुर, युकां जिला महामंत्री परितोष हंसपाल,पार्षद रोशन पटेल, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मुमताज कुरैशी ने महात्मा गांधी जी की जीवनी पर अपने विचार रखे।

 

कार्यक्रम का संचालन दक्षिण मंडल अध्यक्ष सन्तोष पाण्डेय व आभार प्रदर्शन उत्तर मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह ने किया।





इस अवसर पर जिला महामंत्री काशी राम निषाद, जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदण्ड, जिला सचिव के ईश्वर राव, ब्लॉक महामंत्री श्रीनिवास राव, प्रदीप बाघ, प्रवीण शर्मा, पार्षद स्वप्निल तिवारी, एल्डरमैन जी ईश्वर राव, रामू शर्मा, प्रदीप बबलू, पूर्व पार्षद रमेश भगत, अनिल कोम्बे,  नगर उपाध्यक्ष अ जा विभाग अजय बघेल, सयुक्त महामंत्री जितेन्द्र मेश्राम, आदिभ भगत, जसविंदर सिंह गिल, बसंत साहू, रूपलाल साहू, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।





सेंट्रल न्यूज़ इंडिया बालोद जिला से ब्यूरो प्रमुख प्रदीप सहारे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad