जिला पंचायत सदस्य शुभम पेन्द्रो ने जीपीएम में नव पदस्थ एसपी उदय किरण से मुलाक़ात कर जिले के पुलिसिंग व्यवस्था पर की चर्चा...
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने कहा आम जनता और पुलिस के बीच दोस्ताना बढाना हमारा उद्देश्य...
जीपीएम— जिला पंचायत सदस्य शुभम पेन्द्रो ने जीपीएम में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक उदय किरण से मुलाक़ात कर जिले के पुलिसिंग व्यवस्था पर चर्चा की,पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने कहा जिले में बेहतरीन पुलिसिंग व्यवस्था होगी आम जनता और पुलिस के बीच की दोस्ताना बढाना हमारा उद्देश्य रहेगा जिससे दोनों अपराध के ख़िलाफ़ मिलकर काम कर सके।छोटी छोटी चीजों पर भी नियमानुसार कार्य करेंगे साथ ही आम जनता से समायोजन बनाकर कार्य करेंगे।
पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने कहा कि विकास के लिए सुरक्षा जरूरी है सुरक्षा के लिए पुलिस जरूरी है अपराध के नए तरीके, जनता की बढ़ती अपेक्षाओं के कारण पुलिस व जनता के बीच अविश्वास बढ़ा है इसे दूर करने के लिए पुलिस को वर्दी के रौब से बाहर नागरिक के रूप में सामने आना होगा वहीं जनता को यह समझना होगा कि हर व्यक्ति बिना वर्दी के जिम्मेदार नागरिक के रूप में पुलिस है तभी आपसी तालमेल से समाज, शहर, प्रदेश व देश तरक्की कर सकेगा।उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था अन्य प्रांतों से बेहतर है इसे नागरिकों के सहयोग से और मजबूत किया जा सकता है समाज पुलिस के काम का मूल्यांकन करती है जिस पर हम खरा उतरने का सम्पूर्ण प्रयास करेंगे पुलिस काे अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया जाना सभ्य समाज की निशानी है और वह तभी सम्भव है जब हम समाज के अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे पुलिस संस्था है यह समाज का ही अंग है व्यक्ति गलत हो सकता है संस्था नहीं। सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ाना हमारा प्रमुख उद्देश्य रहेगा ।
उदय किरण ने कहा कि पुलिस का कर्तव्य है कि वो समाज को क्षेत्र को सुरक्षित महौल देना समाज के सेवा के लिए लिए पुलिस है पुलिस को भी आम आदमी से सहयोग मिलना चाहिए इस क्षेत्र के सदभाव सेवा करने के लिए हम सदैव तत्परतापूर्वक अपना कर्तव्य का पालन करेंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.