वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही में शुरू होंगी रसायन शास्त्र स्नातकोत्तर की कक्षाएं...
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/ आपको बता दें कि कुछ माह पूर्व में गौरेला पेंड्रा मरवाही के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मरवाही आगमन पर वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ करने की मांग उनके समक्ष रखी थी उनके द्वारा तत्काल घोषणा की गई और बजट सत्र 2022 – 23 में ही रसायन शास्त्र की स्नातकोत्तर कक्षा प्रारंभ कर दी गई।।
एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम पेंद्रो ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को स्नातकोत्तर की कक्षा प्रारंभ करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और क्षेत्र की समस्त लाभान्वित छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।।
एनएसयूआई मरवाही विधानसभा अध्यक्ष आशीष श्रीवास ने क्षेत्र के समस्त छात्र वर्ग को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि तत्कालिक रूप से एक कक्षा प्रारंभ की गई है जल्द ही अन्य स्नातकोत्तर कक्षाएं भी शासकीय महाविद्यालय मरवाही में प्रारंभ की जाएंगी अब छात्र – छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी अपने निकटतम महाविद्यालय में ही वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ( NSUI ) समस्त छात्र – छात्राओं की प्रत्येक मांग को शीर्ष तक पहुंचाने का काम करती रही है और सदैव करती रहेगी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.