Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 1, 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शहीद रामस्वरूप चंद्राकर की प्रतिमा का किया अनावरण


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शहीद रामस्वरूप चंद्राकर की प्रतिमा का किया अनावरण 


देश में सुरक्षा में लगे भारत के लाखों वीर सपूतों की वजह से आज हम सब अमन और चैन की जिंदगी जी रहे है- मुख्यमंत्री श्री बघेल 

कवर्धा, 01 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले के विधानसभा पंडरिया के ग्राम महली हाई स्कूल प्रागंण में वीर सपूत शहीद रामस्वरूप चंद्राकर की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शहीद की माता श्रीमती फुलवादेवी और उनकी पत्नी श्रीमती प्रतिमा देवी एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट-मुलाकत कर सभी का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपने संक्षिप्त कार्यक्रम में ग्रामीणोंजनों को संबोधित करते हुए शहीद रामस्वरूप चंद्राकर के द्वारा दिए गए देश भक्ति सेवा का स्मरण भी किया। उन्होंने कहा है कि देश में सुरक्षा में लगे भारत के लाखों वीर सपूतों की वजह से आज हम सब अमन और चैन की जिंदगी जी रहे है। राष्ट्रभक्ति में दिए गए योगदान आने वाले पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। इस अवसर केबिनेट मंत्री और कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, बिलासपुर विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री तुकाराम चंद्रवंशी, श्री लाल बहादुर चंद्रवंशी, श्री नवीन जायसवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारी श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, दुर्ग संभागायुक्त श्री माहादेव कावरे, दुर्ग रेंज के आईजी श्री बी.एन. मीणा, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह मौजूद रहे।CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad