Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, October 10, 2022

हर्षोल्लास से मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व।

 हर्षोल्लास से मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व


 सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट 

9, 2022 

सिवनी। पैग़ंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन अवसर पर ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार रविवार 9 अक्टूबर को मनाया गया।


सारी दुनिया में इंसानियत का पैगाम पहुंचाने वाले हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मौके पर नगर के प्रमुख मार्गों में झंडे तोरण और फूलों से सजे पंडालो ने इस पर्व की गरिमा को बरकरार ‌रखा।

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा बुधवारी बाजार स्थित ईदगाह मस्जिद से एक विशाल जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में हजारों की संख्या में युवा बच्चे और बुजुर्ग हजरत मोहम्मद की शान में नात पढ़ते और नारे लगाते नजर आए। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले गए जुलूस का जगह जगह स्वागत किया गया। अनेक स्थानों पर फल,मिठाइयों, शरबत और ठंडे पानी का वितरण किया गया।

जुलूस के साथ साथ पुलिस का अमला भी मौजूद रहा। वही सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने नगरपालिका के सामने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष शफीक खान के साथ कांग्रेस कमेटी के राजा बघेल और अन्य कार्यकर्ता जुलूस का सम्मान करते नजर आए। इसी दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी शफीक खान का फूल मालाओं से स्वागत किया। अंत में यह विशाल जुलूस पुलिस थाना के सामने म्युनिसिपल ग्राउंड पहुंचा।

यहा ईद मिलादुननबी कमेटी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित उलेमाओं ने देश और दुनिया में अमन और शांति बनाए रखने मोहम्मद साहब के आदर्शों पर चलने की बात कही। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से लंगर खाने का इंतजाम कमेटी द्वारा रखा गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad