राजनांदगांव
जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू जी द्वारा रामाटोला हाई स्कूल की छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत निशुल्क साइकिल वितरण किया गया
डोंगरगढ़ विकासखंड क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाटोला में जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू जी द्वारा आज अपने निर्वाचन क्षेत्र के हाई स्कूल में 47 स्कूल छात्राओं को मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत निशुल्क साईकिल वितरण किया गया
साइकिल मिलने पर सभी छात्राओं के चेहरे पर खुशियां एवं बड़ी मुस्कान देखी गई साथ ही जिला पंचायत सदस्य द्वारा सभी छात्राओं को तिलक गुलाल लगाकर उज्जवल भविष्य के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दिया निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि रामाटोला लाकेश मंडावी, पंच हेमंत देवांगन, पंच देवी लाल देवांगन , रामजी देवांगन शाला परिवार से प्राचार्य एसके मेश्राम सर भागचंद चंद्रवंशी सर खिलेश्वर साहू सर एनडी गोरी सर कन्नौज मैडम बोस मैडम राव मैडम दीवान मैडम यदु सर एवं साला परिवार के सभी शिक्षकों की उपस्थिति रही।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.