गरबा पंडाल पर चाकू बाजी से एक युवक की मौत
कोरबा / बालको नगर में मंगलवार रात एक गरबा पंडाल में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 03 गरबा मैदान में खड़े एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल युवक को कोरबा अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उस युवक को मृत घोषित कर दिया गया ।
बालको नगर के सेक्टर 03 डांडिया पंडाल में जब लोग उत्साह के साथ गरबा डांडिया का आंनद ले रहे थे वही देखते ही माहौल परिवर्तन हो गया एक व्यक्ति को चाकू मार हत्या, परसाभाठा किरण वॉच सेंटर संचालक का लड़का है। लड़के की लगभग उम्र 18 वर्ष की होगी। मिली जानकारी के अनुसार लड़के की बेला कछार के लड़के ने की हत्या की है। बड़ी संख्या में परिजन बालकों थाना पहुंचे l
जानकारी के अनुसार मंगलवार को डांडिया पंडाल में पुराने बात को लेकर दो पक्ष के बीच विवाद हुआ था। इन दोनों पक्ष के युवकों के साथ इस घटना से एक दिन पहले भी विवाद हो चुका था। मिनीमाता स्कूल से लगे सेक्टर 3 के मैदान में आयोजित हो रहे डांडिया में पहुंचे परसाभाठा और बेला कछार के युवकों के गुटों में विवाद हुआ था। इस विवाद का बदला लेने के लिए मंगलवार की रात लगभग 11:30 से 12 बजे के बीच बेला कछार के युवक यहां पहुंचे और परसाभाठा के युवकों के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू किया। विवाद और मारपीट के दौरान बेला कछार के लड़कों ने चाकूबाजी हो गई । घटना के वक्त यहां भगदड़ का माहौल निर्मित हो गया था। आनन-फानन में घायल युवकों को बालको के विभागीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत एक युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भी बेला कछार के लड़कों ने पहुंचकर परसाभाठा के अन्य युवकों के साथ विवाद किया और यहां भी मारपीट की नौबत आ गई। किसी तरह इन सभी को यहां से खदेड़ा गया। गंभीर रूप से घायल युवक को गहन उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है, यह युवक भी परसाभाठा का निवासी बताया जा रहा है। परसाभाठा में संचालित किरण वॉच सेंटर के संचालक के युवा पुत्र अमित की इस घटनाक्रम में हत्या हुई है। दो अन्य लड़कों को भी चोट आने की खबर है। इस पूरे मामले में बाल्को पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

.png)
.jpg)
















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.