छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत गिदर्री मे महिला एवं बाल विकास विभाग कुमर्दा-2 के द्वारा महिला जगृति शिविर का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम मे अतिथि बतौर श्रीमती किरण वैष्णव अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया व विशेष अतिथि के रूप श्रीमती हरिला चन्द्रवंशी जनपद सदस्य,ओमप्रकाश पदोती जनपद सदस्य,देव पन्द्रों, जनपद सदस्य,श्रीमति चंद्रकला चौरे उपस्थित रहे ।
इस कार्यक्रम मे सम्मिलित गर्भवती माताओं श्रीमती चित्रकला,यशोदा,सरिता,लता,भारती,यशोमती,बिंदा,तरुण बाई,भुनेश्वरी की गोद भराई व नवनिहाल बच्चों की अन्नप्राशन भी कराया गया तदुपरान्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि महिला जनजागृति शिविर के माध्यम से गर्भवती माताओं
को गर्भावस्था मे प्रोटीन,विटामिन से भरपुर पोषण आहार देने की बात कही,साथ ही शासन द्वारा संचालित महिलाओं के लिये विभिन्न योजनाओं का लाभऊ उठाने के लिये भी प्रेरित किया। इस कार्यक्रम मे अनिता सिंह परियोजना अधिकारी,अन्नपूर्णा शुक्ला,सुपर- वायजर,शकुन्तला,वीणा यादव,किरण मरावी सहित बड़ी संख्या मे माताये व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.