महेन्द्र शर्मा बन्टी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर
डोंगरगढ के विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल आज अपने एक दिवसीय दौरे पर रहे जहां उन्होंने बछेरा भाठा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई
और उनके द्वारा देश के लिए दिए गए योगदान को याद किया गया । वही विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा कि हमारे देश को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे और हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री जिन्होंने नारा दिया था जय जवान जय किसान और उन्हें याद किया ।
वही विधायक ने बछेरा भाटा में कर्मा साहू समाज के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन भी किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी संयुक्त महामंत्री शिशुपाल भारती, नेतराम साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरंगी पटेल ,नलिनी मेश्राम ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहेल खान, विधायक प्रतिनिधि गोकरण
वर्मा, सरपंच नरेश वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी राजू सिंह राजपूत, दिनेतू प्रकाश जांगड़े ,जगदेव साहू, सेक्टर प्रभारी योधन दास साहू, ग्राम पटेल हीरु गंगवंशी, विष्णु साहू, महेश्वर साहू ,रूपेश वर्मा ,घनश्याम साहू, और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे ।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.