Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 28, 2022

राज्योत्सव के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व जिले के ऐतिहासिक राजा फतेह सिंह खेल मैदान में होगा आयोजन

 राज्योत्सव के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व


जिले के ऐतिहासिक राजा फतेह सिंह खेल मैदान में होगा आयोजन



संजू महाजन के साथ सोमेश लहरें की रिपोर्ट


खैरागढ़ 28 अक्टूबर 2022-राज्य सरकार के निर्देश पर छ.ग. राज्य के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवम्बर 2022 को जिला स्तर पर राज्योत्सव का आयोजन किया जाना है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में राज्योत्सव का आयोजन जिले के ऐतिहासिक राजा फतेह सिंह खेल मैदान में किया जायेगा। राज्योत्सव के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर डॉ. जगदीश कुमार सोनकर ने एक आदेश जारी कर खैरागढ़ जिले में राज्योत्सव की तैयारी हेतु अधिकारियों में कार्यविभाजन किया गया है। इनमें पुलिस अधीक्षक खैरागढ़ को संपूर्ण सुरक्षा एवं यातायात, पार्किंग व्यवस्था का कार्य सौंपा गया है। कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक बांस बल्ली की व्यवस्था वनमण्डलाघ्ध्किारी खैरागढ़, कार्यक्रम का सम्पूर्ण प्रभार एवं नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खैरागढ़, टेंट पंडाल एवं मंच व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लो.नि.वि. खैरागढ़, विद्युत, लाईट, माईक, जनरेटर व्यवस्था कार्यपालन अभियंता छ.ग. राज्य वि.वि.कम्पनी, उप अभियंता विद्युत एवं यांत्रिकी, फूल माला गुलदस्ता की व्यवस्था उद्यान अधीक्षक, आमंत्रण पत्र छपाई सीएमओ नगर पालिका परिषद खैरागढ़, आमंत्रण पत्र का वितरण तहसीलदार खैरागढ़, सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग राजनांदगांव, सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों के लिए भोजन व्यवस्था प्रकाश तारम सहायक परियोजना अधिकारी खैरागढ़, सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों को लाने ले जाने एवं ठहरने की व्यवस्था सीईओ जनपद पंचायत छुईखदान, हितग्राहियों की सूची तैयार करने का कार्य सुनील शर्मा संयुक्त कलेक्टर, स्टॉल वितरण एवं विभागों से समन्वय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खैरागढ़, स्वास्थ्य सुविधा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, फायरब्रिगेड जिला सेनानी नगर सेना कार्यालय राजनांदगांव, मंच पर स्वल्पाहार की व्यवस्था खाद्य अधिकारी, मंच संचालन डॉ. राजेन्द्र यादव प्राध्यापक इ.क.स.वि.वि. खैरागढ़, डॉ. जीवन यदु राही एवं विनय शरण सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक खैरागढ़, सांस्कृतिक दलों को स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र, प्रशस्ति परत्र की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, पेयजल व्यवस्था कार्यपालन अभियंता पीएचई, मंच पर दीप प्रज्जवलन की व्यवस्था विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्योत्सव स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाया जायेगा। कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा है कि सभी अधिकारीगण उन्हे सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में पूर्ण करेंगे। 


स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य भी कार्यक्रम स्थल में किया जायेगा। स्टॉल में जिला स्तरीय अधिकारी अपने सहायकों के साथ उपस्थित रहेंगे। प्रदर्शनी में होने वाले व्यय का भुगतान विभाग द्वारा अपने विभागीय मद से किया जावेगा। राज्योत्सव 2022 के सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल, राजा फतेह सिंह खैल मैदान खैरागढ़ निर्धारित किया गया है। समस्त विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए, सभी अधिकारी, सौंपे गये दायित्वों का गंभीरता तथा तत्परता पूर्वक संपादन सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad