विधायक डॉ केके ध्रुव रात में लगा रहे चौपाल,.चुनावी समर की तैयारी जोरों पर...
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव अपने व्यवहार व कार्यशैली से पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चित विधायको में से एक हैं। जहां एक ओर वो एक चिकित्सक के रूप में कभी खुद ही लोगो का इलाज करते नजर आते हैं तो वही दूसरी ओर वे एक विधायक के रूप में क्षेत्र की लगातार सेवा भी कर रहे हैं।यही कारण है कि वे क्षेत्र के लोगो को सबसे आसानी से उपलब्ध होने वाले विधायको में से भी एक है।उनके मरवाही क्षेत्र की जनता के साथ संबंध व व्योहार का कोई सानी नहीं है।दिन में वे अपने क्षेत्र में व्यापक रूप से सतत जन संपर्क में तो रहते ही हैं साथ ही अब विधायक डॉ केके ध्रुव अब रात में भी चौपाल लगाकर जनसंपर्क कर रहे है।विधायक डॉ केके ध्रुव हर जगह सहज रूप से लोगो के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करते हैं।ताजा मामला आज का है जहां मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव मरवाही के गर्लैया टोला में रात में जाकर चौपाल लगाया और लोगो के बीच जाकर सावर्जनिक समस्या सुनी और उनके निराकरण की बात कही। गरलैया टोला के निवासियों ने सड़क,स्ट्रीट लाइट,पानी की समस्याओं के बारे में एक एक करके बताई। विधायक डॉ केके ध्रुव ने सबकी समस्याओं को बारी बारी से सुनी। उन्होंने जल्द जल्द से सभी मांगों को तत्काल पूरा करने का आश्वासन दिया।इस दौरान विधायक डॉ केके ध्रुव ने लोगो की मांग पर मंच की घोषणा की वही स्ट्रीट लाइट व सड़क बनवाने की बात कही।इसके साथ ही उन्होंने नलजल योजना व स्वास्थ्य समस्या के तत्काल निराकरण की बात कही। इस दौरान विधायक डॉ केके ध्रुव के साथ जिला महामंत्री नारायण शर्मा,कांग्रेस नेता तुलसी अनुरागी,गप्पू तिवारी,सहित मोहल्ले के सभी ग्रामीण जन सहित बच्चे व महिलाए उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.