गांव के विकास में युवाओं को आगे आने की जरूरत : घासी राम साहू
राजाटोला में हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम।
राजनांदगांव से संजू महाजन की रिपोर्ट
खुज्जी विधानसभा के ग्राम राजाटोला में आदर्श नवयुवक मंडल एवं यादव समाज व समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान में धूमधाम से मातर का आयोजन किया गया। रात्रि में लोगों के मनोरंजन के लिए लोक सांस्कृतिक संस्था (राग रागिनी) रंग झांझर का विशेष आयोजन भी रखा गया था।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घासी राम साहू जिला किसान मोर्चा महामंत्री राजनांदगांव थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार यादव जिला पंचायत सदस्य ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया तत्पश्चात आयोजक समिति एवं ग्रामीणों द्वारा मुख्य अतिथि घासी राम साहू ,अरुण कुमार यादव एवं अन्य उपस्थित अतिथियों को बैच ,तिलक लगाकर, शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि घासी राम साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि दीपोत्सव पर्व (मातर) के पावन पर्व पर आप सभी को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आज महालक्ष्मी की कृपा से क्षेत्र में सुख समृद्धि व्याप्त है। इस उल्लास के त्यौहार को नशा मुक्त होकर मनाने का संकल्प हम सबको लेना चाहिए, जिससे इस त्यौहार की खुशी दोगुनी हो। श्री साहू ने आगे कहा कि गांव के विकास में युवाओं को सामने आने की जरूरत है इस प्रकार के आयोजन से लोग एक दूसरे के करीब आते हैं। इस प्रकार के आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए।
जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार यादव ने संबोधित करते हुए कहा की दीपोत्सव में 6 दिनों तक बहती रही अंचल में भक्ति की धारा जगह-जगह पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई है। सभी को दीपोत्सव पर्व का बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर भरतभूषण ठाकुर महामंत्री मंडल अंबागढ़ चौकी, लीलाबाई चंद्रवंशी सरपंच ग्राम पंचायत रैनू टोला ,रोहिणी, छगन साहू, रामकुमार साहू, चित्रांगन साहू, सोहेन्द्र साहू ,मोहन साहू, संदीप मेश्राम ,एकलव्य साहू ,जगदीश, डीपेंद्र साहू ,कुंदन साहू ,लतेल साहू ,कीर्तन लाल,डेमन साहू एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.