ग्लोबल ट्राईबल क्वीन कॉन्टेस्ट गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल
रायपुर - इसके फिनाले में झारखंड की पूजा लकरा विनर रही। ओडिसा की सस्मिता नाग ने फ़र्स्ट रनर अप और राजस्थान की रुपा सेकेंड रनर अप रही। चार दिन तक चले इवेंट में 28 प्रतिभागियों ने पार्टिशिपेट किया।
विनर्स को क्रमशः 50,35 और 25 हजार की प्रोत्साहन राशि दिसंबर में दिल्ली में होने वाले इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन के दौरान राष्ट्रपति के हाथों प्रदान की जायेगी। इस इवेंट में 62 देशों की ट्राईबल महिलायें शामिल होंगी। पूजा भारत को रिप्रजेंट करेगी। सावित्री तुदु झारखंड - 3rd रनरअप रही वहीं मनीषा बागोले एमपी - बेस्ट कास्टयूम , सीमा बेन दिलीप भाई भगत गुजरात - बेस्ट टेलेंट , कांतिगारी झारखंड - बेस्ट पर्सनाल्टी , सलोनी तिर्की झारखंड - बेस्ट फोटोजनिक , प्रीति बालगाड़ी झारखंड , बेस्ट पोजिटिव एटीटयूड़ लिर बोन आसाम , बेस्ट बोल्ड एंड ब्यूटी , हेमा सपेरा राजस्थान , बेस्ट कास्टयूम , कांति झारखंड , बेस्ट आर्नामेंट। इस आयोजन में कालबेलिया डांसर पद्मश्री गुलाबो सपेरा , रेणु नंदी आचार्य राजेश्वरानंद और पवन गुप्ता की विशेष उपस्थित में 2018 में आयोजित आदिरानी ट्राईबल क्वीन कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में सम्मिलित कर वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफ़िकेट अधिकृत संवाददाता सोनल राजेश शर्मा के हाथों डा० चिदात्मिका खटूआ डायरेक्टर आदिरानी फाऊंडेशन भुवनेश्वर ओडिसा को दिया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.