Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 18, 2022

किसानों तथा पशुपालकों के चेहरे पर छायी खुशी, मुख्यमंत्री के सौगात से दिपावली त्यौहार की ख़ुशी हुई दोगुनी....

 किसानों तथा पशुपालकों के चेहरे पर छायी खुशी, मुख्यमंत्री के सौगात से दिपावली त्यौहार की ख़ुशी हुई दोगुनी....



राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के 14 हजार 288 किसानों तथा गोधन न्याय योजनांतर्गत 979 पशुपालकों के खाते में हुआ राशि का अंतरण....




मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 17 अक्टूबर को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिले के किसानों तथा पशुपालकों को दीपावली त्योहार के पूर्व बड़ी सौगात दी है। वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए कोरिया ज़िले में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 14 हजार 288 किसानों के खाते में कुल 10.89 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने जिले के कुल 113 सक्रिय गौठानो के 979 गोबर विक्रेताओं को गोधन न्याय योजनांतर्गत 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक किए गए विक्रय हेतु 6.08 लाख रुपए की राशि उनके खाते में अन्तरित की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि दीपावली त्यौहार के पहले सभी वर्गों के खाते में राशि अंतरित की जा रही है। ताकि सभी खुशी पूर्वक त्यौहार मना सकें।

उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के जरिए विभिन्न योजनाओं राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को लगभग 1900 करोड़ की राशि अंतरित की गई, जिससे प्रदेश के किसानों, मजदूरों, पशुपालकों, स्व सहायता समूहों की महिलाओं और गौठान समितियों को लाभ प्राप्त होगा।



CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट

कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad