Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 15, 2022

जेएसपी फाउंडेशन ने बताई हाथ धुलाई की महत्ता

 जेएसपी फाउंडेशन ने बताई हाथ धुलाई की महत्ता 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


रायगढ़ -  हाथ धोना बेहद जरुरी है , अगर हाथों को ठीक तरह से ना धोया जाये तो व्यक्ति किसी भी वाइरस या बैक्टीरिया के संपर्क में आ सकता है और जिसके कारन हम बीमार हो सकते हैं। महामारी के दौर में भी हाथ धुलाई हमारी जीवन रेखा बनी थी और आज हम सुरक्षित हैं। आज ग्लोबल हैंडवाश डे के अवसर पर सेहत व स्वच्छता के लिये जागरूकता लाने जेएसपी फाउंडेशन द्वारा फोर्टीज ओ०पी० जिन्दल हास्पिटल की सहभागिता में विशेष बच्चों के संस्थान आशा दी होप और आसपास के ग्रामों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थी , महिलायें तथा विशेष बच्चों ने भाग लिया। इस बार हाथ धुलाई दिवस पर "सभी के हाथों की स्वच्छता के लिए एकजुट हों " थीम पर केंद्रित विषय के माध्यम से सभी समुदाय को विशेष प्रयासों और संसाधनों के माध्यम से अपने हाथों को स्वच्छ रखने की अपील की गई।जेएसपी फाउंडेशन द्वारा पतरापाली स्थित  संसथान आशा दी होप में सभी  विशेष बच्चों को धुले हाथों की महत्ता बताते हुये स्वस्थ सेहत के प्रति सजग किया गया। इस दौरान सभी बच्चों हैंडवाश से अपने हाथों को धोने के बारे में और हाथ धुलाई के अलग अलग स्टेप्स के बारे में बताया गया। जिस पर सभी बच्चों ने अपने हाथों को धोये और धुले हुये हाथों का प्रदर्शन करते हुये स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान संस्थान प्रमुख डॉ० अशोक पण्डा एवं डॉ० अन्नू सिंह ने रोचक ढंग से विस्तार से हाथ धोने के तरीकों के बारे में सभी विशेष बच्चों एवं उनके अभिभावकों को विस्तार से जानकारी दी। इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 90 लोग लाभान्वित हुये। कार्यक्रम के दूसरे चरण में ग्राम कोसमनारा में गांव  की महिलाओं , किशोरी बालिकाओं और बच्चों को हाथ धुलाई की टिप्स देते हुये फोर्टीज ओ० पी०जिन्दल हास्पिटल की स्वास्थ्य विशेषज्ञ  सिस्टर रतना एमिल ने हाथों को  साबुन से हथेली से हथेली को साफ करने , उँगलियों व अंगूठे को हाथ से रगड़ने कम से कम बीस सेकेण्ड तक धोने के तौर तरीकों को विस्तार से बताया जिससे वाइरस या बैक्टीरिया का खतरा कम हो और हम स्वस्थ रह सकें। आज के दौर में महामारी अथवा अन्य संभावित खतरों के प्रति सजग रहने ये आवश्यक हो गया है की हाथ धुलाई हमारी दिनचर्या में शामिल हो। वात्सल्य स्वास्थ्य संगिनी के माध्यम से सम्पन्न हुये इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 70 लोग लाभान्वित हुये। इसकी जानकारी आशा दी होप की विशेष शिक्षिका चंचला पटेल ने दी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad