Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 2, 2022

माता रानी के दर्शन कर जीवन में मिलती हैं सुख और समृद्धि : गीता घासी साहू

 


राजनांदगांव से संजू महाजन की रिपोर्ट

*माता रानी के दर्शन कर जीवन में मिलती हैं सुख और समृद्धि : गीता घासी साहू**


*जस गायन झांकी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ग्राम हाट बंजारी ,दैहान में शामिल हुई और विकास कार्यों के लिए दी सौगात**

नवरात्रि का महापर्व मानव समाज के लिए गौरवशाली पर्व है। मां दुर्गा के प्रति आस्था का पर्व है। शक्ति की आराधना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त करने का उत्तम पर्व है।लेकिन सर्वप्रथम माता और पिता हमारे भगवान हैं। जिन्होंने हमें आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी और आशीर्वाद दिया। उनका आशीर्वाद ही हमारा धन है। उक्त बातें राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने जस गायन, झांकी प्रतियोगिता में कहीं ।जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू ने आगे कहा कि शक्ति की आराधना कर भक्ति से अपने जीवन को सफल बनाएं।मंचस्थ मंडली अनेक शिक्षाप्रद जस गान व झांकी के माध्यम से हमें सही मार्ग दिखाती है ।उन्होंने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। माता रानी के दर्शन करने से जीवन में सुख और समृद्धि मिलती है और सभी भक्तों को माता रानी के दर्शन करने चाहिए।ज़िला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने जस गायन झांकी मंडली को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

*ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की दी सौगात**

राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने ग्रामीणों के मांग पर ग्राम पंचायत दामा बंजारी में 3 लाख रुपए का भवन निर्माण कार्य ,आश्रित ग्राम हाट बंजारी में 3 लाख रुपए का नाली निर्माण कार्य एवं 3 लाख रुपए का सार्वजनिक शौचालय निर्माण की स्वीकृति प्रदान किया।

कार्यक्रम में इस दौरान घासी राम साहू महामंत्री जिला किसान मोर्चा, श्रीमती बेला साहू जिला मंत्री भाजपा,हिरेन्द्र कुमार साहू पूर्व जनपद सदस्य, श्रीमती जानकी साहू जनपद सदस्य , मनोज साहू भाजयुमो महामंत्री,बरातू राम मंडावी सरपंच, हीरा लाल साहू ग्राम पटेल ,खेमलाल पूर्व सरपंच, सुरेश कुमार पूर्व सरपंच, ज्ञान चंद साहू, मुरारी झोड़ें ,शांति सिन्हा,तीरथ सिन्हा, किरण साहू, तेज कुमारी साहू ,रमेश कुमार चौधरी, चैन सिंह यादव, कोमेन्द्र बरसागढे, जगनू राम सिन्हा ,बाल किशन साहू ,ओमकार चंद्रवंशी सरपंच (मेटेपार ), अनुज राम, राधेलाल, जामवंत साहू ,गणपत राम, डी. एल .चंद्रवंशी शिक्षक, कैलाश साहू, शैलेंद्री सिन्हा, परमेश्वर चंद्रवंशी, टेमन साहू, उदे राम चंद्रवंशी अध्यक्ष,उदे राम माचले, बी .आर .गजेंद्र शिक्षक, एवं समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad