छुरिया : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज भाई ने ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
धान उपार्जन केंद्र में किसानों की सेवा एवं सहयोग करने तैयार रहे कांग्रेस कार्यकर्ता :- नवाज भाई
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज भाई ने छुरिया एवं अम्बागढ़ चौकी ब्लॉक के कांग्रेस नेताओं की बैठक ग्राम घोघरे में ली जिसमें दीपावली के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा दिए गए राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किस्त के समय जिला सहकारी बैंक के सामने किसान सेवा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा की एवं साथ ही कहां कि 1 नवंबर से धान खरीदी का कार्यक्रम पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रारंभ हो रहा है जिस समय किसान अपना धान बेचने धान उपार्जन केंद्र में पहुंचता है। जहां पर किसानों को तकलीफ ना हो उसके लिए किसानों को सुविधा उपलब्ध करवाना है। जिस तरह किसान सेवा सप्ताह मनाया गया था उसी तरह सभी धान उपार्जन केंद्र में किसानों के लिए पंडाल से छाया व्यवस्था, बैठक की व्यवस्था, पानी एवं चाय की व्यवस्था की जानी है। नवाज भाई ने कहा छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल जी किसानों को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार किसान हित में कार्य कर रहे हैं। किसान अपनी मेहनत की पूंजी को भुनाने के लिए अपने धान को लेकर सोसाइटी में बेचने आएगा तो हमें किसानों को सहयोग करते हुए सुविधा उपलब्ध कराना है। उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रकाश यादव, महामंत्री चुम्मन साहू, विपिन यादव, राहुल तिवारी, लादूराम तुमरेकी, हेमंत यादव, नरेश शुक्ला, अब्दुल खान, विद्या ताम्रकार, शकील कुरेशी, चंद्रिका वर्मा, राम साहू, अंजलि धावडे, जावेद भाई मेमन, अकिल मेमन, जयपाल यादव, सूरज साहू, पूरन नेताम, गिरधारी साहू, देवरू मालेकर, मिथिलेश ठाकुर, कुंजल राम सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.