दिनांक 12-10-2022 को बिलासपुर से सर्वे टीम आवधिक श्रम बल सर्वेछण हेतु ग्राम परसापानी आयी हुयी थी ! जो सर्वे के दौरान घने पहाड़ी क्षेत्रों के बहरीझिरिया में सर्वे कार्य में मदद हेतु ग्राम सरपंच द्वारा ग्रामीण गुलाब राम कोरवा पिता आत्माराम कोरवा उम्र 28 वर्ष निवासी परसपानी को रास्ता दिखाने हेतु भेजा गया था ! जो सर्वे के दौरान रात हो जाने और रास्ता भटक जाने पर वापस लौटते समय ढेलवापानी में अज्ञात शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों की शिकार हेतु लकड़ी के कहते एवं जी,आई तार के माध्यम से 11 के वी विद्युत् लाइन से करेंट लेकर लगाए गए जाल की चपेट में आ गया था एवं उसकी मृत्यु हो गयी थी !उक्त मामले में थ कोटा द्वारा मर्ग पंचनामा कार्यवाही उपरांत चौकी बेलगहना में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा 304(2) भादवी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ली गयी ! प्रकरण में श्रीमान ओमनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाझी कर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा के मार्गदर्शन में बेलगहना पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध करने के तत्काल बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सुचना पर आरोपी
1-दिलेश्वर खाखा पिता स्व जगदेव 32 वर्ष ग्राम भेलवापानी परसापानी चौकी बेलगहना
2-महावीर तिर्की पिता धूमने तिर्की उम्र 37 वर्ष
3-नंदे कुजूर पिता बुधसाय कुजूर उम्र 36 वर्ष
4-शिवरतन कुजूर पिता छोटे तौबा उम्र 45 वर्ष .
5-सलीम कुजूर पिता छोटे लाल कुजूर उम्र 38 वर्ष
से पूछताछ पर आरोपियों द्वारा 11 केवी बिजली तार से कनेक्शन लेकर जंगली सूअर एवं अन्य जानवरों के शिकार हेतु करेंट युक्त तार लगाना तथा तार की चपेट में आकर गुलाब राम की मृत्यु हो जाना बताये ! आरोपियों से अपराध में प्रयुक्त जी आई तार एवं लकड़ी का कहता जप्त कर आरोपियों दिनांक 19-10-22 को गिरफ्तार किया है ! गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभीरक्षा में भेजा गया है अन्य आरोपियों की पातसाझी की जा रही है ! उक्त बहुचर्चित मामले में चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ठाकुर प्रधान आरक्षक घनश्याम आदिल प्रधान आरक्षक राजेश्वर साय आरक्षक सत्येंद्र सिंह राजपूत आरक्षक ईश्वर सिंह नेताम आरक्षक देवेंद्र शर्मा की विशेष भूमिका रही !


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.