Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 18, 2022

किसानों से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर अखिल भारतीय किसान संघ जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला संयोजक श्री रामनारायण राय के नेतृत्व में GPM कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...

किसानों से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर अखिल भारतीय किसान संघ जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला संयोजक श्री रामनारायण राय के नेतृत्व में GPM कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...

CNI NEWS जीपीएम/अखिल भारतीय किसान संघ जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला संयोजक श्री रामनारायण राय, एवं किसानगण टंडन राम तिवारी, शिवप्रताप राय, मुकेश तिवारी, रामजी राय, कृष्णपाल जोगी, गेंदलाल, अमृतलाल, महेंद्र सिंह, उत्तम रजक, गोविंद गुप्ता, उदय रजक एवं सावन राय द्वारा किसानों की मुख्यरूप से 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिला अतिरिक्त कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही को दिया गया जिसमे सम्बंधित अधिकारी द्वारा ज्ञापन लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित कर उचित कार्यवाही का आश्वाशन दिया गया,

प्रति,

माननीय श्री भूपेश बघेल जी

मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

विषय: किसानों से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर

महोदय,

आपकी सरकार बने लगभग 4 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं एवं इन चार वर्षों में आपकी सरकार ने किसानों को कांग्रेस के घोषणा पत्र में दो वर्ष का बोनस देने की बात कही थी जिसका उल्लेख आज तक आपने कहीं भी नहीं किया है। आपका कहना है जो कहते हैं वह करते हैं आपकी घोषणाएं पूर्ण नहीं हुई तो मात्र जुमला बन कर रह जायेगी। आपके द्वारा घोषित सिंचाई योजनाएं अभी तक अधूरी पड़ी हुई है, प्रदेश के पानी पर आज भी उद्योगों का अधिक अधिकार है ऐसे में किसानों को आंदोलन के लिए बाध्य होना ही पड़ेगा।

खाद की खुलेआम कालाबाजारी होना नामांतरण, फौतनामा एवं राजस्व के छोटे से छोटे कार्यों में होने वाला भ्रष्टाचार किसानों के साथ शोषण नहीं तो और क्या है। अतः किसानों की इन सभी समस्याओं एवं मांगों के निदान हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है एवं अपेक्षा है की निम्नलिखित विषयों को ध्यान में रखते हुए हम किसानों के प्रति संवेदना रखते हुए त्वरित कार्यवाही करेंगे।

धन्यवाद

किसानों की प्रमुख मांगें :

1. लंबित सिंचाई परियोजनाओं को शीघ्र प्रारंभ कराया जाए।

2. कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में उल्लेखित दो वर्ष का बोनस दे।

3. धान खरीदी प्रति 20 क्विंटल की जाए।

4. गौवंश की व्यवस्था हेतु गौठानों को व्यवस्थित किया जाए।

5. पैरादान हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने मजदूरी भुगतान एवं भाड़ाक्रय मनरेगा से जोड़कर दिया जाए।

6. गौवंश को सुरक्षित करने पूरे प्रदेश में लंपी वायरस का टिकाकरण कराया जाए।

7. नामांतरण एवं आपसी बंटवारे पर रजिस्ट्री शुल्क माफ किया जाए एवं इसे पूर्ववत ग्राम पंचायतों को इसका अधिकार दिया जाए।

8. जैविक खेती से प्राप्त उपज की जांच हेतु प्रत्येक विकासखण्ड में लैब स्थापित की जाए एवं जैविक फसलों की खरीदी के लिए सभी जिलों में अलग मंडी की व्यवस्था की जाए।

9. धान खरीदी में धान की किस्मों को चार श्रेणी में बांटा जाए (अ) मोटा (ब) पतला (स) एच एम टी (द) सुगंधित 

10. खाद परिक्षण हेतु सभी विकासखंडों में लैब स्थापित की जाए।

11. रबी में बोई जाने वाली फसलों की भी खरीदी राज्य शासन द्वारा की जाए।

12. कुम्हारी व्यपवर्तन सिंचाई परियोजना बांध को पूर्ण करवाकर अंतिम लाभार्थी गांव परासी तक पानी दिया जावे,

इनके द्वारा जिला संयोजक भारतीय किसान संघ श्री रामनारायण राय, एवं किसानगण टंडन राम तिवारी, शिवप्रताप राय, मुकेश तिवारी, रामजी राय, कृष्णपाल जोगी, गेंदलाल, सावन राय, अमृतलाल, महेंद्र सिंह, उत्तम रजक, गोविंद गुप्ता, उदय रजक द्वारा ज्ञापन जिला अतिरिक्त कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही को दिया गया जिसमे सम्बंधित अधिकारी द्वारा ज्ञापन लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित कर उचित कार्यवाही का आश्वाशन दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad