आज दिनांक 22/10/2022 को धनतेरस त्यौहार के मद्देनजर अतरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती नेहा पांडे जिला KCG छुईखदान पहुंचकर छुईखदान बाजार व्यवस्था में लगे पुलिस बल का औचक निरीक्षण किया गया अधिकारी/ कर्मचारी को बाजार सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर लगातार पेट्रोलिंग करने एवं मार्ग व्यवस्था सुचारू रखने तथा संदिध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया
पश्चात छुईखदान फटाका मार्केट का निरीक्षण कर फटाखा दुकान में अग्निशमक यंत्र एवं रेती अनिवार्य रूप से रखने फटाखा व्यसाइयो को निर्देश दिए साथ ही जिन दुकान में अग्निशमक नही मिला उन्हें तत्काल व्यवस्था करने हिदायत दिया गया बाद सराफा दुकान का निरीक्षण कर सराफा व्यापारी को दुकानों में सीसीटीवी कैमरा चालू हालत में रखने कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने निर्देश दिया गया पश्चात मार्केट में पैदल भ्रमण कर मार्ग व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बंजारे थाना छुईखदान एवम स्टाफ उपस्थित रहे
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.