जिला स्तरीय एक दिवसीय राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर को खैरागढ़ में पहली बार होने जा रहे राज्योत्सव।
संजू महाजन के साथ सोमेश लहरें की रिपोर्ट
खैरागढ़ 31 अक्टूबर 2022-छत्तीसगढ़ राज्य के 23वां स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2022 को जिला मुख्यालय खैरागढ़ के ऐतिहासिक राजा फतेह सिंह मैदान में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन शाम 6 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक खैरागढ़ श्रीमती यशोदा वर्मा होंगे।
राज्योत्सव के अवसर पर शासकीय योजनाओं की प्रदर्शनी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। जिले में राज्योत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। राजा फतेह सिंह मैदान में मुख्य मंच सहित प्रदर्शनी लगाने के लिए स्टॉल सजाया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर डॉ. जगदीश कुमार सोनकर द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.