Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 9, 2022

महिलाओ के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में : गीता घासी साहू। भाजपा की हुंकार रैली, महिलाएं 11नवम्बर को भरेगी हुंकार : गीता घासी साहू।

 महिलाओ के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में : गीता घासी साहू।



भाजपा की हुंकार रैली, महिलाएं 11नवम्बर को भरेगी हुंकार : गीता घासी साहू।

राजनांदगांव। जिला पंचायत गीता घासी साहू ने कहा कि न्यायधानी बिलासपुर में 11नवम्बर को प्रदेश सरकार के खिलाफ आयोजित होने वाली भाजपा महिला मोर्चा  की महतारी हुंकार रैली  के लिए व्यापक तैयारिया चल रही है।

श्री मति गीता साहू ने आगे कहा कि  माताओं ,बहनों की हुंकार गद्दी छोड़ो सरकार, महिला उत्पीड़न से लेकर  यौन अपराध, शराब की होम डिलीवरी का विरोध ,कमीशन खोरी , महिला समूह के कर्ज माफ का झूठा वादा के खिलाफ सरकार को घेरेगे।

उन्होंने कहा कि छ्त्तीसगढ में बढ़ते अपराधों और तमाम मुद्दों को लेकर बिलासपुर मे महतारी हुंकार रैली  की जाएगी। ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेकने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश में हुंकार भरी है।

श्री मति गीता घासी साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने गंगाजल हाथ में लेकर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करने की कसम खायी थी।शराबबंदी लागू करने के अपने वादे से मुकर कर ये झूठी लबरी सरकार शराब की होम डिलीवरी करवाना प्रारंभ करवा दी।प्रदेश के महिला स्वसहायता समूह के कर्ज माफी की बात कांग्रेस की सरकार ने की थी।रेडी टू ईट के माध्यम से अपना घर चलाने वाली लगभग 22 हजार हमारी माताओं बहनों का रोजगार इस कांग्रेस  ने छीन लिया है।प्रदेश में जब से कांग्रेस से सरकार बनी है तब से महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। आए दिन महिलाओं पर यौन शोषण, उत्पीड़न के मामले सामने आते हैं। इस सरकार में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। बुजुर्ग माताओं को 15 सौ प्रतिमाह तक वृद्धा पेंशन का वादा कर उनसे ठगी करने वाली भूपेश सरकार। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित करके प्रदेश के 16 लाख परिवारों को रखा बेघर। कांग्रेस सरकार में ड्रग्स एवं नशीली दवाइयों की बाढ़ से बहन बेटियों के खिलाफ लगातार हो रहे हैं जघन्य अपराध।इन सब मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 11 नवम्बर को बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली का कार्यक्रम रखा गया है।अध्यक्ष गीता साहू ने कहा कि मैं सभी माताओं बहनों से आव्हान करती हूं कि छत्तीसगढ़ के महिलाओं के सम्मान में होने वाली इस हुंकार रैली में आप सभी बड़ी संख्या में शामिल होंवे ताकि इस महिला विरोधी कांग्रेस की सरकार को उखाड़ कर फेंका जा सके।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad