आज दिनांक 26 नवंबर 2022 संविधान दिवस के अवसर पर वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही में संविधान दिवस मनाया गया....
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/जिसके तहत चित्रकला प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता कराया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मजिस्ट्रेट महोदय श्री नरेंद्र तेंदुलकर रहे ।साथ में अधिवक्ता संघ मरवाही के अध्यक्ष एवं सदस्यों, महाविद्यालय के प्राचार्य श्री लोक सिंह सर, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। माननीय जज महोदय के द्वारा छात्र छात्राओं को भारतीय संविधान एवं देश के कानून व्यवस्था के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई एवं रंगोली वह चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया आज का यह कार्यक्रम महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं विधि प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक पीयूष ताम्रकार ,उमा भारती, मोहनिका, लव कुमार , जमुना प्रसाद , भूपेश श्रीवास, संध्या पाव की विषय भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.