गोबर से कंपोस्ट खाद बनाने वाले दल समूह को अब तक 2 करोड़ 9 लाख 22 हजार रूपए का हो चुका है भुगतान
गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ सरकार की अब तक सफल योजना में सुमार
एक दौर था जब किसान और वनो में रहने वाले लोग सिर्फ धान और वनोपज संग्रह कर उसे बाजार में बेंचकर पैसे कमाते थे। डेयरी की बिजनेस करने वाले लोग भी सिर्फ दूध, दही, मक्खन और घी बेच कर ही पैसे कमाते थे। गौधन न्याय योजना आने के बाद छत्तीसगढ़ में अब यह दौर बदल गया है। आम के आम और गुठलियों के भी दाम के तर्ज पर गौपालक किसान अब गोबर बेचकर भी पैसे कमाने शुरू कर दिए है।
कवर्धा, 15 नवम्बर 2022। गोधन न्याय योजना ने गांव विकास की राह खोल दी है। गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ सरकार फ्लैगशिप योजनाओं में अब तक की सफल योजना में सुमार हो गया है। इस योजना की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। एक दौर था जब किसान और वनो में रहने वाले लोग सिर्फ धान और वनोपज संग्रह कर उनके बाजार में बेंचकर पैसे कमाते थे। डेयरी की बिजनेस करने वाले लोग सिर्फ दूध, दही, मक्खन और घी बेच कर ही पैसे कमाते थे। छत्तीसगढ़ में अब यह दौर बदल गया है।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.