बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर ----क्षेत्रीय परिवाहन अधिकारी बिलासपुर द्वारा लनिंग लाईसेंस बनाने हेतु आम नागरिको की सुविधा के लिए बिलासपुर जिले में 30 परिवाहन सुविधा केंन्द्र हेतु विज्ञापन जारी किया गया था जिसमें अपने लोगो को उपकृत करने के लिए क्षेत्रिय परिवाहन अधिकारी बिलासपुर द्वारा नियम कायदों को ताक में रखकर केंन्द्र बेलगहना के लिए अपात्र आवेदक / संस्था को परिवहन सुविधा केंद्र आबंटित कर दिया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलगहना केन्द्र के लिए कुल 5 व्यक्तियों / संस्था के द्वारा आवेदन किया गया था आवेदन जमा करने की अतिम तिथि 27.05.2022 तक थी प्राप्त आवेदन की छटनी की तिथि 30.05.2022 निर्धारित की गई थी तथा प्राप्त आवेदनो की छटनी के पश्चात सभी आवेदनों की अंतरिम सूचि दिनांक 01.06.2022 को परिवहन कार्यालय बिलासपुर में चस्पा की गई जिसमें आवेदकगण / संस्था श्रीमती प्रतिमा साहू, मोहसीन अली, शुभ एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसायटी, विजेन्द्र कुमार ठाकुर को दस्तावेज की कमी के कारण अपात्र की श्रेणी में रखा गया था वही आवेदक महामाया लक्ष्मी स्व सहायता समूह के समस्त दस्तावेज सही पाये जाने पर उसे पात्र की श्रेणी में रखा गया किंतु आज दिनांक 09.11.2022 क्षेत्रिय परिवाहन अधिकारी बिलासपुर द्वारा अपने कार्यालय में न चस्पा करते हुये चयनित संस्था की सूची ऑनलाईन जारी कर दी गई जिसमें माहामाया लक्ष्मी स्व सहायता समूह के स्थान पर अपात्र संस्था शुभ एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसायटी के नाम पर परिवहन सुविधा केन्द्र बेलगहना को आबंटित कर दिया गया। चूंकि छ.ग. शासन परिवहन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर रायपुर से दिनांक 07.04.2022 को निकाले गये परिववहन सुविधा केंन्द्र मार्ग दर्शिता 2022 की कंडिका 2 के कंडिका 3 में स्पष्ट उल्लेख है कि परिवहन सुविधा केंन्द्र हेतु जी. एस. टी. प्रमाण पत्र एवं नगरीय निकाए द्वारा जारी गुमास्ता प्रमाण पत्र जारी करना अनिवार्य होगा । पहले इस महत्वपूर्ण कंडिका के पूर्ति न करने पर उक्त संस्था को अपात्र घोषित कर दिया गया था किंतु इस बिच ऐसा क्या हुआ कि उस अपात्र संस्था शुभ एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसायटी को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर ने पात्र घोषित करते हुये उनके नाम पर परिवहन सुविधा केन्द्र आबंटित कर दिया गया।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.