वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को इन राशियों पर डालेगा विपरीत प्रभाव
सी एन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी 6 नवंबर 2022 - वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की पूर्णिमा यानि 8 नवंबर 2022 को लगेगा। यह भारत में आंशिक सहित कई देशों में देखा जा सकेगा। सूतक सुबह आठ बजकर बीस मिनट से लग जाएंगे। इस समय धार्मिक अथवा शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे। कई राशि वालों पर भी इसके प्रभाव की संभावना है।ज्योतिर्विद पंडित रमाकांत ने जर्नलिस्ट जितेंद्र सिंह शिवनी को बताया कि यह चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 41 बजे शुरू होगा और सायं 6 बजकर 18 मिनट पर मोक्ष होगा। भारत में यह शाम 5 बजकर 32 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक ही नजर आएगा। उन्होंने बताया कि ग्रहण से पहले सुबह 8 बजकर 20 मिनट से सूतक शुरू हो जाएंगे। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा। इसका प्रभाव वृष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि पर अधिक असर रहेगा। इन राशि वालों को संभल कर रहना होगा। इन्हें सेहत, आर्थिक, करियर और कारोबार पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है। राशियों पर प्रभाव- पंडित रमाकांत जी ने जर्नलिस्ट जितेंद्र सिंह शिवनी को इन राशियों में प्रभाव बताया मेष राशि- चंद्र ग्रहण के चलते मेष राशि के लोगों की मानसिक चिंता में वृद्धि होगी। इस समय आप दैनिक रोजगार को लेकर तनाव में आ सकते हैं। दांपत्य और प्रेम संबंधों में टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। इस समय आपके माता या पिता को कष्ट हो सकता है। वृषभ राशि- भाई -बंधुओं के बीच तनाव हो सकता है। गृह और वाहन सुख को लेकर भी थोड़ा तनाव हो सकता है। इस दौरान आपको सुख में कमी महसूस होगी और नींद की बीमारी बढ़ेगी। आंतरिक शत्रुओं में वृद्धि होगी लेकिन अंत में जीत आपकी ही होगी। कर्क राशि- इस समय आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं उत्पन्न होंगी। इस समय अकारण तनाव बढ़ेगा। अगर आप कोई डिग्री लेने की सोच रहे हैं तो निर्णय लेने में आपका मन हिचकिचाएगा। इस समय माता या पिता को लेकर चिंता की स्थिति बन रही है। सिंह राशि- सरकारी या उच्चाधिकारी से तनाव की स्थिति बन रही है। मनोबल और स्वास्थ्य में अवरोध की स्थिति बन रही है। पेट और पैर की समस्याओं में बढ़ोतरी होगी। इस समय विवाद से बचें और अपनी वाणी पर संयम रखें। कन्या राशि- इस समय वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगी। ऐसे में इस समय किसी से भी संभलकर बात करें। आय के साधनों में तनाव की स्थिति बन रही है। इस समय माता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे। इसके अलावा सुख में अवरोध की स्थिति पैदा हो सकती है। तुला राशि- इस समय मानसिक स्वास्थ्य में अवरोध की स्थिति उत्पन्न होगी।माता को किसी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य और प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी। परिश्रम में भी अवरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पेट और पैर से जुड़ी समस्याओं के चलते इस समय आपका मन अशांत बना रहेगा। वृश्चिक राशि- मनोबल और स्वास्थ्य को लेकर मन अप्रसन्न रहेगा। इस समय आपका मन काफी अशांत रहेगा और आपको हर समय ये महसूस होगा कि कुछ हुआ है।इस समय आपके खर्चों में वृद्धि होगी। धनु राशि- इस समय आपका अचानक से क्रोध बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप खुद पर नियंत्रण रखें। दांपत्य सुख और प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति भी पैदा हो सकती है।इस समय शिक्षा में अवरोध पैदा होगा। माता या पिता को किसी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है और संतान को लेकर मन बेचैन बना रहेगा। मकर राशि- इस समय स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी को लेकर मन अप्रसन्न रहेगा। आय के साधनों में अवरोध की स्थिति उत्पन्न होगी।संतान को लेकर चिंता लगी रहेगी। मीन राशि- इस समय संतान को लेकर चिंता साथ ही मनोबल में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। इस समय आपके भाई-बहनों और मित्रों को कष्ट हो सकता है। पराक्रम और सम्मान में अवरोध पैदा होगा।पेट और पेशाब की समस्याओं के कारण तनाव रहेगा।अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। चंद्र ग्रहण पर ग्रहों की चाल चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल, शनि, सूर्य राहु आमने-सामने होंगे। ऐसे में भारत की कुंडली में तुला राशि पर सूर्य, चंद्रमा, बुध और शुक्र की युति बन रही है। इसके अलावा शनि कुंभ राशि में पंचम और मिथुन राशि में नवम भाव पर मंगल की युति विनाश कारी योग बना रही है। चंद्र ग्रहण का ऐसा संयोग बहुत ही अशुभकारी माना जा रहा है। चंद्र ग्रहण में करें उपाय:- चंद्र ग्रहण के समय पूजा और भगवान का ध्यान करें,इस तरह देवताओं की पूजा को शुभ माना जाता है। चंद्र ग्रहण में कुछ भी खाने-पीने से बचना चाहिए। इस समय हमारे आसपास कई तरह के बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं जो हमारे शरीर मे जा सकते हैं। महत्वपूर्ण यह है कि चंद्र ग्रहण के दिन गंगा में स्नान कर दान करना अधिक शुभ माना गया है
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.