Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 1, 2022

प्रदेश की स्थापना दिवस पर राज्य शासन ने प्रारंभ की धान खरीदी

 1 नवंबर को होने वाले धान खरीदी में रतनपुर मंडी पहुंचकर कलेक्टर सौरभ कुमार ने खरीदी का उद्घाटन किया किसान बरकत अली ने पहले धान बिक्री कर बोहनी की

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट

रतनपुर में मंगलवार 1 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत हो गई। 1 नवंबर से 31 जनवरी तक 3 महीने चलने वाले इस अभियान के लिए 1.23 लाख किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।पिछले साल की तुलना में यह संख्या 6464 अधिक हैं।

धान खरीदी के पहले दिन किसान सेवा सहकारी समिति रतनपुर 1127 में खरीदी की शुरुआत अवसर पर कलेक्टर सौरभ कुमार पहुंचे। यहां किसान बरकत अली ने बोहनी की। उन्होंने 480 किलो धान बेचा।

 इस अवसर पर तहसीलदार प्रकाश साहू ,प्रबंधक वीरेंद्र विक्रम सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, पंकज जायसवाल,यासिन अली, आनंद जायसवाल, एल्डरमैन सुभाष अग्रवाल, रमेश मरावी,पार्षद रामगोपाल कहरा, रुद्र कुमार गुप्ता, आनंद जायसवाल, शिवानंद पांडेय, अमर सिंह यादव आदि मौजूद थे कलेक्टर ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि धान बेचने में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

 शासन की मंशा अनुरूप धान खरीदी की शुरुआत 1 नवंबर से होने के बाद किसानों को बारदाने के लिए नहीं जूझना पड़े इसकी व्यवस्था की जा रही है। गत वर्ष की अपेक्षा किसानों को इस साल जाहिर तौर पर धान बेचने के लिए अधिक समय मिल रहा है, जिसके लिए तमाम प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। टोकन की परेशानी से बचने के लिए इस बार वैकल्पिक तौर पर ऑनलाइन टोकन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

 किसान घर बैठे अपना टोकन स्वयं जारी कर सकते हैं। कलेक्टर सौरभ कुमार ने अधिकारियों से कहा कि धरातल पर जो भी समस्या सामने आए, उसका तत्काल समाधान निकाला जाए

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad