छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारम्भ
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
केन्द्रीय सतर्कता आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भष्टाचार के उन्मूलन हेतु सतर्कता जागरूकता सप्ताह दिनांक 31 अक्टूबर से 06 नवम्बर 2022 के दौरान मनाया जा रहा है | इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह “"भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत" विषय के साथ मनाया जा रहा है | छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, प्रधान कार्यालय रायपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ श्री अरविन्द मित्तल महाप्रबंधक (सतर्कता) द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर किया गया | इस अवसर पर संस्था प्रमुख की तरफ से सत्यनिष्ठा की शपथ श्री अजय कुमार निराला महाप्रबंधक (परिचालन) द्वारा ली गयी | इस दौरान बैंक के महाप्रबंधक (प्रशासन) श्री विजय कुमार अग्रवाल, श्री जी.एन मूर्ति (सहायक महाप्रबंधक), श्री सतीश कश्यप (सहायक महाप्रबंधक) श्री मनोज उस्तान, श्री सुभास नायडू, श्री शिशिर शुक्ला, श्रीश्रीमती चित्रलेखा साहू, सुरजीत जुनेजा, श्री डी.के धुव्र, श्री विपिन चंदेल,श्री संजय गोयल, श्री बलराम मिश्रा,श्री बेदी, श्री राकेश कुमार मिश्रा, श्रीमती मेघा श्रीवास्तव, श्री यशवंत अग्रवाल, श्री नवीन शर्मा ,श्री सुधीर पाल, अभिलाष अवस्थी,सहित बैंक के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे |


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.