Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 27, 2022

ग्राम पंचायत चिचदो में सरपंच पति के अड़ियल रवैये से परेशान ग्रामीण,मनरेगा में कार्य करने से रोका। शिकायत करने जनपद पंचायत पहुँचे मजदूर ।

 राजनांदगांव 



ग्राम पंचायत चिचदो में सरपंच पति के अड़ियल रवैये से परेशान ग्रामीण,मनरेगा में कार्य करने से रोका।



शिकायत करने जनपद पंचायत पहुँचे मजदूर ।



राजनंदगांव : डोंगरगांव जहाँ एक ओर महिला शशक्तिकरण को बढ़ावा देने सरकार सभी विभाग के पदों में महिलाओं को आरक्षण दे रही है, वही कुछ जगहों पर इस पद का जमकर दुरूपयोग हो रहा है। 


         खासकर छत्तीसगढ़ पंचायत विभाग में । यहाँ के पंचायतों में महिलाओं के पद आरक्षित होता है, महिला उस पद में आसीन भी होती है, किंतु पूरे 5 वर्ष राज करता है उसका पति।

                  ऐसा ही मामला है डोंगरगांव जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चिचदो का जहाँ की सरपंच तो लीना साहू है लेकिन कार्यभार और पूरे काम उसका पति चैनु राम देखता है जो खुद एक पंच है। 

 काफी लंबे समय से ग्रामीण सरपंच पति का शिकायत करते आ रहे हैं। आज फिर एक बार सरपंच पति का तानाशाही रवैये ग्रामीणों के लिए सिर दर्द बन गयी।


घर टैक्स नही देने वाले 50-60 ग्रामीण मजदूरों को मनरेगा में कार्य करने से रोका

         गाँव के 50-60 मजदूर शिकायत करने जनपद पंचायत पहुँचे थे ,उन्होंने बताया कि गाँव मे भूमि सुधार का काम चल रहा है ,गाँव मे मुनादी भी हुई थी कि कार्य पर जाना है। लेकिन जब मजदूर कार्यस्थल में पहुँचे तो सरपंच पति द्वारा चिन्हांकित लोगो को ये कहकर वापस कर दिया गया कि उन्होंने घर और नल का टैक्स नही दिया है।  

ग्रामीण सरपंच पति चैनुराम से निवेदन करते रहे, लेकिन चैनुराम ने ये कहकर मज़दूरो को वापस भेज दिया कि पहले टैक्स जमा करो फिर काम मे लेंगे।

 

नाराज ग्रामीण  शिकायत लेकर पहुँचे मुख्यकार्यपालन अधिकारी के पास

      काम से वापस भेजने के बाद  नाराज ग्रामीण 2 गाड़ियों में भरकर मुख्यकार्यपालन अधिकारी के पास पहुँचे, और लिखित शिकायत के माध्यम से सरपंच पति की इस खराब रवैया से अवगत करवाया और उचित कार्यवाही के लिए कहा। 

    

मामले की जाँच कर उचित कार्यवाही करेंगे, अभी ग्रामीणों की शिकायत मिली है, पूछकर जानकारी ले रहे हैं साथ ही ग्रामवासियो और सरपंच के बीच सामंजस्य बिठाने की कोशिश की जाएगी

            

नवीन मसियारा

        मुख्यकार्यपालन अधिकारी

जनपद पंचायत डोंगरगांव



सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन पटेल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad