तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी भिलाई के तीन युवाओं को मिला मौका
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:- अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के 10 पदाधिकारियों को मौका मिला है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू और हस्तशिल्प कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी दीपक ताराचंद साहू की अनुसंशा पर उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है
छत्तीसगढ़ साहू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आनंद साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री प्रेमकिशन साहू और युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव, रिसाली निगम के पार्षद सनीर साहू को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मौका मिला है तीनों दुर्ग जिले के रहने वाले हैं उनके अलावा 7 अन्य पदाधिकारी हैं, जो राष्ट्रीय कार्यकारिणी में काम करेंगे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.