शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपानी में मुख्य अतिथि ताराचंद रातड़े प्रधान आरक्षक, सूरज आनंद आरक्षक सलिहा थाना स्टॉफ व प्राचार्य श्री आर. एन पटेल जी की अध्यक्षता में समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं आज दिनांक 26/11/2022 को संविधान दिवस पर बाबा साहेब अंबेडकर जी के छायाचित्र पर पुष्प माला अर्पण कर शपथ ग्रहण कराया गया। एल एस भोई द्वारा संविधान की संछिप्त ब्याख्या की गयी,तत्पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भाषण, गीत व कविता के माध्यम से संविधान दिवस पर प्रकाश डाला गया l कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को रातड़े जी की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। निर्मलसिंग ठाकुर की ओर से कहानी के माध्यम से बच्चों को प्रश्नोत्तरी संविधान से सवाल किया गया तथा जवाब देने वालो को ठाकुर जी की ओर से पुरुस्कृत किया गया l
इस कार्यक्रम में बरपानी पंचायत के सरपंच रेशम लाल मैत्री,शाला विकास समिति के अध्यक्ष बलवान सिंह ठाकुर, हरप्रसाद नायक, दयाराम साव, अदालत सिंह, चित्रसेन नायक, यमल दास बर्मन, हेमलाल पटेल, शिक्षक जे के नायक, संदीप साहू, के बी नायक,पवन पटेल,टी सी भोई,विनीता नायक मैडम,मिडिल स्कूल स्टाफ ए के सांड,के एस ठाकुर,द्वारिका चौहान,प्रायमरी स्कूल स्टाफ ,यू एस ठाकुर मैडम, मनीराम मैत्री मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बी एल सिदार ने किया। अंत में प्राचार्य आर एन पटेल की ओर से सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.