कलेक्टर ने भेजा प्रस्ताव: बरघाट नगर परिषद सीएमओ की सेवा समाप्त करने की मांग नगरीय प्रशासन आयुक्त भोपाल को भेजा प्रस्ताव
सिवनी जिले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिला कलेक्टर की निगाहें लगी हुई है। वही कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही व उदासीनता पर बरघाट नगर परिषद की परिवीक्षाधीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी कामिनी लिल्हारे की सेवाएं समाप्त करने की अनुशंसा का प्रस्ताव कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग ने नगरीय प्रशासन भोपाल के आयुक्त भारत यादव के पास भेजा है।
लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई
कलेक्टर में नगरीय प्रशासन आयुक्त को भेजें प्रस्ताव में कहा है कि बरघाट सीएमओ कामिनी लिल्हारे की ओर से प्रशासन की महत्वाकांक्षी स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण और अपने अन्य पदेन दायित्वों के निर्वाहन में कोताही बरतना पाया गया हैं।
मुख्यालय से रहती हैं अनुपस्थित
वही यह भी उल्लेख है कि बरघाट सीएमओ कामिनी लिल्हारे बिना किसी पूर्व सूचना के अपने कार्यालय, मुख्यालय में अधिकांशत अनुपस्थित रहती हैं। ऑनलाइन समीक्षा बैठका में भी अनुपस्थित रहती हैं। कलेक्टर ने तमाम लापरवाही व सीएमओ की परिवीक्षावधि कार्य संतोषप्रद, नहीं मानते हुए कामिनी लिल्हारे की सेवाएं समाप्त करने की अनुशंसा की है।
इन सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम,1961 के नियम 8 के अपनियम 4 व मध्यप्रदेश नगर पालिका, सेवा (कार्य पालन)1973 के नियम 18 के वर्णित प्रावधान अंतर्गत सीएम ओं की सेवा समाप्त करने प्रस्ताव नगरीय प्रशासन आयुक्त भोपाल भेजा गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.