रतनपुर मे श्रीमद भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन भक्त गढ़ की उमड़ी भीड़..
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...स्वर्गीय स्वप्निल गुप्ता की स्मृति में श्रीमद भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन मोहर साव धर्मशाला बनियापारा रतनपुर में किया जा रहा है। 5 नवंबर से 11 नवंबर तक चलने वाले इस कथा पुराण का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ की गई।दोपहर 01 बजे से हर इच्छा तक चलने वाली इस कथा में कथावाचक मेघानंद शास्त्री कबीरधाम ने बताया कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है, जिसके सात दिवसीय रसपान से मानव जाति का उद्धार हो जाता है।इसे सुनने मात्र से हजारों अश्वमेघ यज्ञ आयोजनों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। हर व्यक्ति को जीवन में जब- जब मौका मिले, भागवत कथा का श्रद्धा के साथ रसपान करना चाहिए।इस कथा को सुनने मात्र से चारों धाम की यात्रा पुण्य मिलता है। सभी लोग धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं। कहा जाता है कि जहां भागवत कथा होती है वहां सभी देवी देवता स्वंय उपस्थित रहते हैं रतनपुर हजारो की संख्या में भक्त गढ़ की उमड़ी रही है श्रीमद भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान कथा सुनाने के लिए हजारों भक्तगण उपस्थित थे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.